Ind vs Aus: बीच सीरीज में रद हो सकता है भारत का ऑस्ट्रेलिया दौरा, ऑस्ट्रेलियाई मंत्री के बयान से BCCI नाराज- सूत्र

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच ब्रिसबेस में खेले जाने वाले चौथे टेस्ट मैच पर खतरे के बाद मंडरा रहे हैं। दोनों टीमें इस वक्त चार मैचों की सीरीज में 1-1 की बराबरी पर है। क्वींसलैंड की स्वास्थ्य मंत्री रोज बेट्स की टिप्पणी के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआइ) फिर से इस बारे में सोच रहा है कि टीम इंडिया गाबा में चौथा टेस्ट खेले या नहीं।

बेट्स ने कहा था कि भारतीय खिलाड़ियों को सभी नियम मानने होंगे, यदि ऐसा नहीं करते हैं तो उनको ब्रिसबेन नहीं जाना चाहिए। बीसीसीआइ के सूत्रों ने कहा कि इस तरह की टिप्पणी से टीम इंडिया की छवि पर फर्क पड़ा है। अब बोर्ड यह सोच रहा है कि चार टेस्ट मैचों की सीरीज को तीन मैचों के बाद ही खत्म कर दिया जाए और सिडनी टेस्ट के बाद स्वदेश लौटा जाए।

ब्रिसबेन टेस्ट के लिए मेहमान टीम के खिलाड़ी सख्त क्वारंटाइन में फिर जाने की संभावना से नाखुश हैं। क्वींसलैंड असेंबली की सदस्य रोज बेट्स ने कहा था कि यदि भारतीय नियमों का पालन नहीं करना चाहते तो उनका स्वागत नहीं है। टेस्ट सीरीज का कार्यक्रम रविवार को उन रिपोर्ट के बाद फिर से खतरे में नजर आने लगा, जिनमें कहा गया कि मेहमान टीम के खिलाड़ी ब्रिसबेन में चौथे टेस्ट के लिए सख्त क्वारंटाइन में फिर जाने की संभावना से नाखुश हैं।

ऑस्ट्रेलियाई मीडिया में सूत्रों के हवाले से प्रकाशित रिपोर्ट में कहा गया है कि भारतीय खिलाड़ियों ने फिर से सख्त क्वारंटाइन में जाने का विरोध किया है। उनका कहना है कि वे पिछले छह महीने से लगातार क्वारंटाइन जैसी स्थिति का सामना कर रहे हैं। इस बीच रोज बेट्स ने कहा कि देखिए, यदि भारतीय नियमों के साथ नहीं रहना चाहते तो उनका किसी तरह से स्वागत नहीं किया जाएगा।

बीसीसीआइ के एक अधिकारी ने कहा कि अगर कोई जनप्रतिनिधि नहीं चाहता कि टीम जाए और खेले, तो यह दुखद है। इससे भारतीयों की छवि खराब की जा रही है। मैं आपको आश्वासन देता हूं कि हम नियमों का पालन करने के अलावा और कुछ नहीं करना चाहते हैं। रोहित शर्मा का सख्त क्वारंटाइन में रहना भी इसका एक उदाहरण है। हमें ऑस्ट्रेलियाई प्रशंसकों ने काफी प्यार और समर्थन दिया है। हम उनके लिए या क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के लिए किसी तरह की मुश्किल खड़ा नहीं करना चाहते।

वहीं, क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के अंतरिम मुख्य कार्यकारी अधिकारी, निक हॉकले ने सोमवार को स्पष्ट किया कि भारत ने ब्रिसबेन में चौथे टेस्ट मैच के बारे में औपचारिक रूप से कुछ नहीं कहा है। अभी तक सीरीज तय योजना के अनुसार आगे बढ़ेगी।

  • सम्बंधित खबरे

    भारत 2036 ओलंपिक की मेजबानी की योजना बना रहा है, इसका लक्ष्य पदकों की संख्या बढ़ाना है, अमित शाह ने किया ऐलान

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को श्री पूना गुजराती बंधु समाज द्वारा निर्मित जयराज खेल एवं सम्मेलन केंद्र का उद्घाटन करते हुए कहा कि भारत 2036 ओलंपिक की…

    भारत ने पहली पारी में बनाए 587 रन, कप्तान गिल ने जड़ा दोहरा शतक, इंग्लैंड के लिए शोएब बशीर ने झटके 3 विकेट

    भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने पहली पारी में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 587 रन का विशाल स्कोर खड़ा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!