जेट एयरवेज को दीर्घकालीन स्थिरता देने के लिए होगा पुनर्गठन: एसबीआई

वित्तीय संकट से जूझ रही विमान सेवा कंपनी जेट एयरवेज के बारे में भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने आज कहा कि उसके नेतृत्व में ऋणदाता बैंकों का कंसोर्टियम कंपनी का पुनर्गठन इस प्रकार करने की योजना बना रहा है ताकि उसे दीर्घकालीन स्थिरता प्रदान की जा सके।

मीडिया में कंसोर्टियम द्वारा जेट एयरवेज की हिस्सेदारी बेचकर निदेशक मंडल में बदलाव की खबरों के बाद एसबीआई ने आज एक बयान जारी कर स्पष्ट किया कि जेट एयरवेज की समाधान प्रक्रिया जरूरी शुरू कर दी गयी है, लेकिन अभी सिर्फ संभावित खरीददारों से बातचीत चल रही है। उसने कहा है कि कंपनी के मूल्यांकन आदि को लेकर मीडिया में आ रहे आँकड़े कयासबाजी मात्र हैं।

उल्लेखनीय है कि एयरलाइंस चालू वित्त वर्ष की पहली छमाही में 262 करोड़ रुपये का शुद्ध नुकसान उठा चुकी है। नकदी की कमी के कारण वह अपने कर्मचारियों को नियमित वेतन नहीं दे पा रही है। ऋणदाताओं को गत 31 दिसंबर को उसे जो किस्त देनी थी, वह भी कंपनी नहीं दे पाई है।

एसबीआई के एक प्रवक्ता ने कहा “इस संबंध में एसबीआई स्पष्ट करता है कि जोखिम में फँसे ऋण के समाधान के लिए ऋणदाता आरबीआई के नियमों के दायरे में पुनर्गठन योजना पर विचार कर रहे हैं ताकि कंपनी की दीर्घकालीन स्थिरता सुनिश्चित की जा सके।” प्रवक्ता ने स्पष्ट किया कि इस तरह की योजना पर अंतिम फैसला होने के बाद उसके लिए ऋणदाताओं के निदेशक मंडल से मंजूरी लेनी होगी और यदि आवश्यक हुआ तो भारतीय रिजर्व बैंक, भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड तथा नागर विमानन मंत्रालय से अनुमति लेनी होगी।

इससे पहले इतेहाद एयरवेज के जेट एयरवेज की हिस्सेदारी खरीदने की संभावना के बारे में आ रही मीडिया रिपोर्टों पर जेट एयरवेज ने बुधवार को कहा था कि उसकी इतेहाद एयरवेज से कोई बात नहीं चल रही है और एसबीआई के नेतृत्व में ऋणदाताओं का कंसोर्टियम समाधान प्रक्रिया पर काम कर रहा है। उसने बताया था कि पुनर्गठन के तहत अन्य विकल्पों के साथ किसी संभावित निवेशक द्वारा इक्विटी के जरिये निवेश की योजना भी शामिल है जिसके परिणाम स्वरूप कंपनी के निदेशक मंडल में भी बदलाव होगा।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!