20 विमान भेजे फिर भी नाकाम रहा पाक,बालाकोट जैसे हमले की तैयारी में था

पाकिस्तान ने 27 फरवरी को कश्मीर के पुंछ इलाके में बालाकोट जैसी एयर स्ट्राइक की थी, लेकिन भारतीय वायुसेना की मुस्तैदी की वजह से उसके सभी निशाने चूक गए। एक दिन पहले ही 26 फरवरी को भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान के बालाकोट में जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी ठिकानोें पर बम बरसाए गए थे। 

सरकार के सूत्रों ने न्यूज एजेंसी एएनआई को बताया है कि पाक ने तीन तरह के 20 विमान भेज थे। इनमें अमेरिका से खरीदे गए एफ-16, चीन के साथ बनाए गए जेएफ-17 और फ्रांस से खरीदे गए मिराज-3 विमान शामिल थे। इनसे भारत के तीन सैन्य ठिकानों को निशाना बनाकर 1000 किलो के करीब 11 एच-4 बम बरसाए गए, लेकिन उनका एक भी बम निशाने पर नहीं लगा।

मिराज से लॉन्च किए एच-4 बम

बताया गया है कि पाक वायुसेना ने एच-4 बम मिराज-3 की विमान की मदद से लॉन्च किए। एच-4 बम पाकिस्तान ने दक्षिण अफ्रीका के सहयोग से बनाए हैं। हालांकि, यह भारत द्वारा बालाकोट में इस्तेमाल किए गए स्पाइस बम की तरह टारगेट को भेदने वाला नहीं होता। ऐसे में कई बम अपने पहले टारगेट को मिस कर गए। एक और ठिकाने पर बम बरसाने की कोशिश को एक ऊंचे और बड़े पेड़ ने नाकाम कर दिया। 

सुखोई ने नाकाम किए एफ-16 के मिसाइल हमले

अधिकारियों ने नाम उजागर न किए जाने की शर्त पर बताया कि पाकिस्तानी विमानों के निशाना चूकने की सबसे बड़ी वजह भारतीय वायुसेना की मुस्तैदी थी। भारत के तीन सुखोई और 2 मिग-21 विमान ऐन मौके पर प्रतिक्रिया के लिए तैनात थे। ऐसे में पाक के जेट्स को बम जहां-तहां गिराकर भागना पड़ा। इस दौरान भारत के सुखोई-30 एमकेआई ने एफ-16 से छोड़ी गईं एम्राम मिसाइलों को नाकाम किया। पाक विमान का पीछा करने के समय ही विंग कमांडर अभिनंदन वर्तमान ने एक एफ-16 विमान को आर-73 मिसाइल से मार गिराया था। 

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!