जम्मू-कश्मीर: पुलवामा एनकाउंटर में सुरक्षाबलों ने 3 आतंकियों को मार गिराया, 1 जवान शहीद

जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में एक एनकाउंटर के दौरान सुरक्षाबलों ने तीन आतंकवादियों को मार गिराया है। जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में घेराबंदी और तलाश अभियान के दौरान सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में शनिवार सुबह तीन आतंकवादी मारे गए। हालांकि, इस दौरान सेना का एक जवान भी शहीद हो गया। बता दें कि कश्मीर बीते 24 घंटे में एनकाउंटर की यह दूसरी घटना है और इसमें अब तक सात आतंकवादी मारे जा चुके हैं।

रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता कर्नल राजेश कालिया ने बताया कि आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया सूचना के आधार पर जम्मू-कश्मीर पुलिस के विशेष अभियान समूह, राष्ट्रीय राइफल और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के जवानों ने पुलवामा के जदूरा में शुक्रवार देर रात तलाश अभियान शुरू किया। 

उन्होंने बताया कि सुरक्षा बल के जवान जब लक्षित क्षेत्र की ओर आगे बढ़ रहे थे तभी वहां छिपे हुए आतंकवादियों ने उन पर स्वचालित हथियारों से अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी।  सुरक्षा बलों ने भी जवाबी कार्रवाई की जिसके साथ ही मुठभेड़ शुरू हो गई। इस मुठभेड़ में तीन आतंकवादी मारे गये और एक जवान घायल हो गया। घायल जवान को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। 

कर्नल कालिया ने बताया कि मुठभेड़ स्थल से एक एके राइफल और दो पिस्तौल सहित भारी मात्रा में हथियार एवं गोला-बारूद और आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई है। उन्होंने बताया कि अंतिम सूचना मिलने तक अभियान जारी था। इससे पहले शुक्रवार को शोपियां में एनकाउंटर के दौरान सुरक्षाबलों ने 4 आतंकवादियों को मार गिराया। इस  तरह से देखा जाए तो बीते 24 घंटे में सुरक्षाबलों ने 7 आतंकियों को मौत के घाट उतारा है। 

इससे पहले शुक्रवार को जम्मू कश्मीर के पुलवामा जिले में ही सुरक्षा बलों ने जैश-ए-मोहम्मद के एक आतंकी ठिकाने का भंडाफोड़ किया। पुलिस के एक प्रवक्ता ने कहा कि दक्षिण कश्मीर के इस जिले के अंवतीपोरा इलाके के ताकिया गुलबाग त्राल क्षेत्र में प्रतिबंधित संगठन के आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना के बाद सुरक्षा बलों ने यहां तलाशी अभियान शुरू किया। उन्होंने कहा कि इलाके की तलाशी के दौरान जैश के एक ठिकाने का पता चला जिसे बाद में नष्ट कर दिया गया। 

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!