देश के सबसे बड़े बैंक(एसबीआई )की कमान संभालेंगे दिनेश खारा

देश के सबसे बड़े बैंक भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के नए चेयरमैन दिनेश खारा हो सकते हैं। बैंक बोर्ड ब्यूरो (बीबीबी) ने शुक्रवार को खारा के नाम की सिफारिश की है। अब अप्वाइंटमेंट कैबिनेट कमिटी (एसीसी) इस पर अंतिम फैसला लेगी।

चार एमडी को बुलाया गया था

बीबीबी ने शुक्रवार को बैंक के चार प्रबंध निदेशक (एमडी) को इंटरव्यू के लिए बुलाया था। इसमें सबसे वरिष्ठ एमडी दिनेश खारा, सी.एस शेट्‌टी, अरिजीत बसू और अश्विनी भाटिया का समावेश था। अश्विनी भाटिया इसी महीने बैंक में एमडी बने थे। इससे पहले वे एसबीआई म्यूचुअल फंड में एमडी थे। बीबीबी ने सी.एस. शेट्‌टी का नाम रिजर्व में रखा है। अगर किसी कारण से खारा के नाम का चयन नहीं हो पाता है तो ऐसे में शेट्‌टी नए चेयरमैन के लिए चुने जाएंगे।

वर्तमान चेयरमैन अक्टूबर में होंगे रिटायर

बता दें कि बैंक के वर्तमान चेयरमैन रजनीश कुमार अक्टूबर में रिटायर हो रहे हैं। नए चेयरमैन का कार्यकाल अक्टूबर से शुरू हो रहा है। बीबीबी ने कहा कि प्रदर्शन और अनुभव को देखते हुए बोर्ड ने खारा के नाम की सिफारिश की है। जबकि सी.एस. शेट्‌टी को रिजर्व उम्मीदवार के रूप में रखा गया है।बता दें कि करीबन 40 लाख करोड़ रुपए की असेट के साथ एसबीआई देश का सबसे बड़ा बैंक है। हाल में इसमें इसके एसोसिएट्स बैंकों का विलय किया गया था।

यह वैश्विक स्तर पर शीर्ष 55 बैंकों की लिस्ट में आता है। बैंक ने हाल के समय में अच्छा प्रदर्शन किया है।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!