24 घंटे में कोरोना के नए केस से ज्यादा तो मरीज ठीक हो गए, रिकवरी रेट सुकून देने वाला

भारत में कोरोना वायरस अब भी हर दिन पचार हजारी बना हुआ है। मगर इस बीच अच्छे संकेत ये हैं कि कोरोना के न सिर्फ केस में बीते कुछ दिनों से कमी देखी जा रही है, बल्कि इसका रिकवरी रेट भी बढ़ गया है। पिछले 24 घंट में जितने कोरोना वायरस के नए केस सामने आए हैं, उससे अधिक मरीज ठीक हो गए हैं। कोरोना के खिलाफ जंग में यह राहत की बात है। देश में कोविड-19 के 55,079 नए मामले सामने आने के बाद, संक्रमण के मामले बढ़कर मंगलवार को 27 लाख के पार पहुंच गए। देश अब तक 19.77 लाख लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं और मरीजों के ठीक होने की दर अब 73.18 प्रतिशत है। 

नए मरीज सेे अधिक तो ठीक हो गए

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी लेटेस्ट आंकड़ों के अनुसार, देश में कोविड-19 के कुल 27,02,742 मामले हैं। वहीं पिछले 24 घंटे में 876 और लोगों की जान जाने के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 51,797 हो गई है। यानी देश में पिछले 24 घंटे में 51797 नए केस मिले हैं, वहीं कोरोना से 57,937 ठीक हो गे हैं। फिलहाल, देश में मृत्यु दर अब 1.92 प्रतिशत है।

मौतों में भी आई कमी

अगर बीते तीन दिनों के कोरोना ट्रेंड पर नजर दौड़ाए तो राहत देने वाले आंकड़े दिखते हैं। बीते दो-तीन दिनों में कोरोना के नए मामलों में कमी देखने को मिली है। जहां रविवार को 63490 कोरोना के केस थे, वहीं सोमवार को 57981 मामले सामने आए और आज तो उससे भी कम  51797 नए केस दर्ज किए गए। इतना ही नहीं, कोरोना से होने वाली मौतों में भी कमी आई है। जो आंकड़ा हजार के करीब पहुंच जा रहा था, वह अब नौ सौ के आस-पास ही रहता है।

कोरोना के कुल कितने मामले

स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, 6,73,166 लोगों का इलाज जारी है, जो कि कुल मामलों का 24.91 प्रतिशत है। कुल 19,77,779 लोग अभी तक संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। भारत में सात अगस्त को कोविड-19 के मामले 20 लाख के पार पहुंचे थे। भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार 17 अगस्त तक देश में 3,09,41,264 नमूनों की कोविड-19 की जांच की गई, जिनमें से 8,99,864 नमूनों की जांच सोमवार को ही की गई।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!