ऑनलाइन सुनवाई के साइड इफेक्ट: गुटखा खाते और हुक्का गुड़गुड़ाते मिले वकील, बना रहे थे छल्ले; कोर्ट ने नसीहत देकर छोड़ा

राजस्थान | देश की अदालतों में जब से वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए ऑनलाइन सुनवाई शुरू हुई है, वकील रोज कुछ न कुछ हरकतें करते हुए पकड़े जा रहे हैं। गुरुवार को उच्चतम न्यायालय में एक वकील गुटखा खाते पकड़े गए तो मंगलवार को राजस्थान उच्च न्यायालय में वरिष्ठ वकील राजीव धवन हुक्का गुड़गुड़ाते पाए गए।

दोनों मामलों में अदालतों को नसीहतें देनी पड़ीं। शीर्ष अदालत में गुटखा खा रहे थे वकील साहब गुरुवार को न्यायमूर्ति अरुण मिश्रा ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से बहस कर रहे वकील को गुटखा खाते हुए देख लिया।

अदालत ने पूछा ये क्या कर रहे हो तो वकील साहब ने तुरंत माफी मांगी। अदालत ने उन्हें छोड़ते हुए कहा कि आगे से ऐसा मत कीजिए।

हुक्का गुड़गुड़ाते धवन से कहा, स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है

उधर, राजस्थान उच्च न्यायालय की एक ऑनलाइन सुनवाई के दौरान मंगलवार को वरिष्ठ अधिवक्ता राजीव धवन को हुक्का गुड़गुड़ाते देखकर न्यायाधीश ने उन्हें धूम्रपान के खतरों के बारे में सलाह दी। वीडियो क्लिप में सुनवाई के दौरान धवन अपने चेहरे के सामने कुछ कागज पकड़े हुए दिख रहे हैं और इसके पीछे धुएं के छल्ले निकलते दिखाई दे रहे हैं। जब वकील कागज को अलग रख देते हैं तो कुछ सेकेंड की इस कथित क्लिप में हुक्के की नोंक दिखाई देती है। धवन बसपा के छह विधायकों की ओर से पेश हुए थे। इन विधायकों के राजस्थान में कांग्रेस में विलय को बसपा और भाजपा के एक विधायक द्वारा चुनौती दी गई है।

यह क्लिप न्यायाधीश महेन्द्र कुमार गोयल की अदालत की है। सुनवाई के दौरान हल्के-फुल्के अंदाज में न्यायमूर्ति गोयल ने धवन को सलाह दी कि उन्हें अपनी इस उम्र में धूम्रपान छोड़ देना चाहिए, क्योंकि यह स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है। धवन ने जवाब दिया कि वह इस सलाह का पालन करेंगे। उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि वह वीडियो कॉन्फ्रेंस की सुनवाई के आदी नहीं हैं, लेकिन स्थिति का सामना करने की कोशिश कर रहे हैं। अप्रैल में सुनवाई के दौरान बनियान में आए थे वकील अप्रैल में राजस्थान उच्च न्यायालय में मामले की ऑनलाइन सुनवाई के दौरान एक अन्य वकील बनियान में दिखाई दिए थे। इसके बाद न्यायाधीश ने स्पष्ट किया था कि वकीलों को तब भी उचित पोशाक में दिखना चाहिए, जब वे अपने मामलों की ऑनलाइन सुनवाई कर रहे हों।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!