अमेरिका ने उठाया ऐसा कदम कि बुरी तरह भड़क उठा चीन, कहा- आग से ना खेले

अमेरिकी प्रतिनिधि दल के ताइवान दौरे से चीन बुरी तरह भड़क गया है. चीन ने अमेरिका को चेतावनी दी है कि वह आग के साथ ना खेले नहीं तो वो इसमें जल जाएगा. चीन ताइवान को ‘वन चाइना पॉलिसी’ के तहत अपना हिस्सा मानता है. कोई भी देश अगर स्वशासित ताइवान के साथ स्वतंत्र रूप से द्विपक्षीय संबंध कायम करने की कोशिश करता है तो चीन कड़ा ऐतराज जताता है.
अमेरिकी स्वास्थ्य मंत्री एलेक्स अजार ने रविवार को ताइवान का दौरा किया था. बीते चार दशकों में एलेक्स पहले ऐसे अमेरिकी उच्च अधिकारी हैं जिसने ताइवान का दौरा किया है. अमेरिका और चीन के बीच पहले से ही कोरोना महामारी समेत तमाम मुद्दों को लेकर तनातनी चल रही है. अमेरिकी अधिकारी के ताइवान दौरे से ये टकराव और बढ़ता नजर आ रहा है.
स्वास्थ्य मंत्री एलेक्स अजार ने ताइवान के तीन दिन के दौरे में चीन के महामारी हैंडल करने को लेकर आलोचना की. एलेक्स ने ताइवान के पूर्व राष्ट्रपति को श्रद्धांजलि देने भी पहुंचे जिससे चीन की कम्युनिस्ट पार्टी को सख्त नफरत रही है. ताइवान के दिवंगत पूर्व राष्ट्रपति ली तेंग हुई ने चीन को धता बताते हुए ताइवान को कम्युनिस्ट पार्टी के तानाशाही शासन से लोकतंत्र के रास्ते पर आगे बढ़ाया था. उन्होंने ताइवान की संप्रभुता कायम रखने के लिए भी तमाम कोशिशें की थीं.
चीन ने बुधवार को इस दौरे की कड़ी आलोचना की और कहा कि वह अमेरिका और ताइवान के बीच किसी भी शर्त पर आधिकारिक संवाद का सख्ती से विरोध करता है. चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता झाओ लिजान ने नियमित प्रेस ब्रीफिंग के दौरान कहा, “चीन के मूल हितों को प्रभावित करने वाले मुद्दों को लेकर अमेरिका में कुछ लोगों को किसी भ्रम में नहीं रहना चाहिए. जो लोग आग से खेल रहे हैं, वो इसमें खुद जल जाएंगे. मैं ताइवान प्रशासन को भी याद दिलाना चाहूंगा कि दूसरों की अधीनता स्वीकार ना करें, विदेशियों की मदद पर भरोसा ना करें और अपनी स्वतंत्र नीति बनाए रखें नहीं तो ये उसके लिए घातक होगा.”

  • सम्बंधित खबरे

    पीएम मोदी ने कमला प्रसाद-बिसेसर को बताया बिहार की बेटी; गंगाधारा में सरयू-महाकुंभ का जल चढ़ाने को कहा

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को त्रिनिदाद और टोबैगो में भारतीय समुदाय को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने बिहार के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व पर जोर दिया। उन्होंने प्रवासी भारतीयों…

    UNSC का बॉस बना पाकिस्तान, बताया किन दो मुद्दों पर करेगा काम

    पाकिस्तान ने जुलाई 2025 के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) की अध्यक्षता संभाली है, जिसमें बहुपक्षवाद, अंतरराष्ट्रीय कानून के प्रति सम्मान और वैश्विक विवादों के शांतिपूर्ण समाधान को बढ़ावा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!