श्रीकृ्ष्ण जन्माष्टमी आज, पीएम मोदी ने ट्वीट कर देशवासियों को दी बधाई

कोरोना वायरस के साए में देश आज श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार मना रहा है. देश हिंदुओं के आराध्य भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव के उल्लास में डूबा है. इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी ट्वीट कर देशवासियों को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की बधाई दी है. पीएम मोदी ने अपने ट्वीट में लिखा है कि सभी देशवासियों को जन्माष्टमी के पावन पर्व पर शुभकामनाएं.

पीएम मोदी ने अपने ट्वीट के अंत में जय श्री कृ्ष्ण भी लिखा है. गौरतलब है कि इस बार कोरोना वायरस की महामारी का साया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर भी पड़ा है. मंदिरों में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की तैयारियों को लेकर उल्लास भी पहले की ही तरह नजर आ रहा है. सजावट और अन्य तैयारियां भी की जा रही हैं, लेकिन बड़ी तादाद में श्रद्धालु न पहुंच जाएं, इसका भी ध्यान रखा जा रहा है.

https://twitter.com/narendramodi/status/1293190431480537088

कई मंदिरों के प्रबंधन से जुड़े लोगों ने सार्वजनिक रूप से श्रद्धालुओं से घर पर ही जन्माष्टमी का पर्व मनाने की अपील की है. वहीं, कई मंदिरों का प्रबंधन कम तादाद में श्रद्धालुओं को दर्शन कराने का प्रबंध करने में जुटा है. मंदिर प्रशासन अपने आराध्य के दर्शन करने पहुंचने वाले श्रद्धालुओं से सोशल डिस्टेंसिंग और कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करने की अपील की है.

गौरतलब है कि देश में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की तादाद लगातार बढ़ती ही जा रही है. देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 23 लाख के पार पहुंच चुकी है. बता दें कि बेकाबू कोरोना की रफ्तार को देखते हुए मध्य प्रदेश सरकार ने सार्वजनिक रूप से श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, गणेश पूजनोत्सव और मोहर्रम के जुलूस पर पहले ही रोक लगाने का ऐलान कर दिया था. मंदिरों में एक बार में केवल पांच श्रद्धालुओं को ही दर्शन-पूजन की इजाजत दी गई है.

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!