होटल लीला वेंचर 4 होटल और एक प्रॉपर्टी 3950 करोड़ रुपए में ब्रुकफील्ड को बेचेगी

होटल लीला वेंचर अपने 4 होटल और एक प्रॉपर्टी 3,950 करोड़ रुपए में कनाडा की इन्वेस्टमेंट फंड कंपनी ब्रुकफील्ड को बेचेगी। लीला वेंचर ने सोमवार को बीएसई फाइलिंग में यह जानकारी दी। एग्रीमेंट के तहत बेंगलुरु, चेन्नई, दिल्ली, उदयपुर के होटल और आगरा की एक संपत्ति बेची जाएगी।

दिल्ली, बेंगलुरु, चेन्नई, उदयपुर के होटल और आगरा की प्रॉपर्टी बेची जाएगी इस सौदे से मिली रकम का इस्तेमाल कर्ज चुकाने में किया जाएगा

लीला ब्रांड ब्रुकफील्ड को ट्रांसफर होगा

  1. एग्रीमेंट के तहत होटल प्रबंधन के मौजूदा और अंडर डेवलपमेंट कॉन्ट्रैक्ट, कर्मचारियों की जिम्मेदारी ब्रुकफील्ड के पास चली जाएगी। प्रमोटर्स लीला ब्रांड को भी ब्रुकफील्ड को ट्रांसफर करेंगे।
  2. कर्ज चुकाने के लिए लीला वेंचर ने यह डील की है। उसका कहना है कि सौदे से मिलने वाली रकम से बैंकों और वित्तीय संस्थानों का पूरा बकाया चुका दिया जाएगा।
  3. होटल लीला वेंचर के चेयरमैन और एमडी विवेक नायर का कहना है कि लीला दुनिया के टॉप हॉस्पिटेलिटी ब्रांड्स में शामिल है। मुझे भरोसा है कि ब्रुकफील्ड के साथ डील से यह और मजबूत होगा और लगातार अपनी विश्वस्तरीय सेवाओं के लिए जाना जाएगा।
  4. ब्रुकफील्ड से डील के बाद लीला के मौजूदा प्रमोटर मुंबई स्थित होटल का संचालन खुद ही करते रहेंगे। उनके पास हैदराबाद में जमीन और बेंगलुरू में प्रेस्टिज डेवलपर्स के साथ संयुक्त प्रोजेक्ट भी रहेगा।
  5. होटल लीला वेंचर का शेयर सोमवार को 1.09% की तेजी के साथ 11.08 रुपए पर बंद हुआ था। कंपनी का मौजूदा मार्केट कैप (मंगलवार को ट्रेडिंग के दौरान) 733.33 करोड़ रुपए है।
  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!