संजय मांजरेकर बोले- ‘अगले टी20 WC से पहले धोनी और पंत दोनों खेलेंगे 2 आईपीएल, देखना काफी रोमांचक होगा’

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) का 13वां सीजन 19 सितंबर से युनाइटेड अरब अमीरात (यूएई) में शुरू होने जा रहा है। आईपीएल के आगाज में अब एक महीने से कुछ ज्यादा दिन का समय बचा है और सभी फ्रेंचाइजी टीमें इसकी तैयारियों में जुट गई है। महेंद्र सिंह धोनी की वापसी का फैन्स को बेसब्री से इंतजार है। धोनी ने जुलाई 2019 के बाद से कोई मैच नहीं खेला है। उनके संन्यास को लेकर अटकलें खूब लगाई गईं, लेकिन खुद धोनी ने अभी तक इसको लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है। धोनी के उत्तराधिकारी के रूप में ऋषभ पंत, केएल राहुल और संजू सैमसन को देखा जाता है, ऐसे में आईपीएल के दौरान इन सभी के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिलेगा। टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर और कमेंटेटर संजय मांजरेकर का मानना है कि पंत और धोनी दोनों के पास 2021 टी20 वर्ल्ड कप से पहले दो आईपीएल खेलने का मौका है। ऐसे में दोनों अपनी दावेदारी मजबूती से पेश कर सकते हैं।
संजय मांजरेकर ने स्टार स्पोर्ट्स के ‘क्रिकेट कनेक्टेड’ शो पर कहा, ‘जब हमने पिछली बार टीम इंडिया की टी20 टीम देखी थी, तब और अब में फर्क है। अब अगले टी20 वर्ल्ड कप से पहले दो आईपीएल होंगे। देखना होगा कि किस तरह से खिलाड़ियों के प्रदर्शन से समीकरण कुछ और बदलते हैं। जिन लोगों को लग रहा है कि टीम में उनकी जगह पक्की हो गई है, उनको चुनौती मिलेगी। राहुल जैसे खिलाड़ी को देखना शानदार होगा।’ 
धोनी के करियर को लेकर तमाम चर्चाएं हो रही हैं और पंत भी अपने खेल से पिछले कुछ समय में ज्यादा प्रभावित नहीं कर सके हैं। मांजरेकर ने कहा, ‘ऋषभ पंत को दो आईपीएल खेलने को मिलेंगे, अपनी जगह पक्की करने के लिए और धोनी भी दो आईपीएल खेलेंगे, यह देखना रोमांचक होगा। कंसिस्टेंसी और मैच जिताऊ पारी खेलना अहम होता है। यह आईपीएल काफी बड़ा होने वाला है।’

  • सम्बंधित खबरे

    भारत 2036 ओलंपिक की मेजबानी की योजना बना रहा है, इसका लक्ष्य पदकों की संख्या बढ़ाना है, अमित शाह ने किया ऐलान

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को श्री पूना गुजराती बंधु समाज द्वारा निर्मित जयराज खेल एवं सम्मेलन केंद्र का उद्घाटन करते हुए कहा कि भारत 2036 ओलंपिक की…

    भारत ने पहली पारी में बनाए 587 रन, कप्तान गिल ने जड़ा दोहरा शतक, इंग्लैंड के लिए शोएब बशीर ने झटके 3 विकेट

    भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने पहली पारी में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 587 रन का विशाल स्कोर खड़ा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!