लैंड करते ही विमान के उड़े परखच्चे, तस्वीरों में देखें केरल हादसे का खौफनाक मंजर

नई दिल्ली | केरल में हुए विमान हादसे ने सभी देशवासियों को झकझोर कर रख दिया है। शुक्रवार को केरल के कोझिकोड में वंदे भारत मिशन के तहत दुबई से 190 लोगों को ला रहा एअर इंडिया एक्सप्रेस का विमान कोझीकोड के कारीपुर एयरपोर्ट पर लैंडिंग के वक्त फिसल गया और फिसलने के बाद विमान एयरपोर्ट से सटी घाटी में करीब 50 फीट गहरी खाई में गिरकर दो हिस्सों में टूट गया। इस घटना में विमान के पायलट समेत 20 लोगों की मौतें हुई हैं, जबकि कई यात्री घायल हुए हैं। 
जब इस घटना की तस्वीरें सामने आईं तो मंजर हैरान करने वाला था। विमान में 10 बच्चे और चालक दल के चार सदस्य भी शामिल थे। विमान में 54 ऐसे लोग थे घूमने के लिए दुबई गए थे और कोरोना संक्रमण के कारण वहीं फंसे रह गए थे। 6 लोग वो थे जो मेडिकल कारणों की वजह से और तीन शादी के लिए भारत आ रहे थे। विमान में 26 यात्री ऐसे थे जिनकी नौकरी चली गई थी और 28 ऐसे थे जिनका वीज़ा एक्सपायर हो गया था। हादसे की खबर सुनते ही स्थानीय लोग भी दौड़ पड़े। चारों तरफ एंबुलेंस के सायरन की आवाजें थीं और बच्चों की चीख-पुकार।


केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने बताया है कि इस मामले की जांच AAIB की दो टीमें करेंगी जो घटनास्थल पर पहुंच चुकी हैं। इसके अलावा अपने ताज़ा बयान में एयर इंडिया एक्सप्रेस ने कहा कि मुंबई और दिल्ली से यात्रियों और उनके परिजनों के लिए खास विमानों की व्यवस्था की गई है। सिविल एविएशन मिनिस्ट्री का जांच विभाग एयरक्राफ्ट एक्सीडेंट इन्वेसटिगेशन ब्यूरो (AAIB) इस दुर्घटना की जाच करेंगा। बचावकर्मियों ने लोगों को बाहर निकाला। इस दौरान चार से पांच साल के छोटे बच्चे बचाव कर्मियों की गोद में चिपके दिखाई दिए और यात्रियों का सारा सामान यहां वहां बिखरा था।

विमान के एकाएक घाटी में गिर जाने से कोझिकोड में चारों ओर चीख-पुकार, खून से सने कपड़े, डरे सहमे रोते हुए बच्चे और एंबुलेंस के सायरन की आवाजों ने इलाके को दहला दिया।
बचावकर्मियों ने लोगों को बाहर निकाला। इस दौरान चार से पांच साल के छोटे बच्चे बचाव कर्मियों की गोद में चिपके दिखाई दिए और यात्रियों का सारा सामान यहां वहां बिखरा था। तेज आवाज सुन कर स्थानीय लोग भी मदद के लिए दौड़ पड़े। एक स्थानीय व्यक्ति ने कहा कि तेज आवाज सुन कर वह हवाईअड्डे की ओर भागा। उन्होंने कहा,’छोटे बच्चे सीटों के नीचे फंसे हुए थे और यह बेहद दुखद था। बहुत से लोग घायल थे। उनमें से कई की हालत गंभीर थी।’ उन्होंने कहा, ‘पैर टूटे हुए थे…मेरे हाथ और कमीज घायलों के खून से सनी हुई थी।’


  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!