केरल विमान हादसे में 14 की मौत, 123 घायल, 15 की हालत गंभीर

केरल के कोझिकोड रनवे पर शुक्रवार (7 अगस्त) की रात को एक बड़ा हादसा हुआ है। कोझीकोड के कारीपुर एयरपोर्ट पर एयर इंडिया एक्सप्रेस का विमान उतरते वक्त फिसल गया और फिसलने के बाद विमान एयरपोर्ट से सटी घाटी में चला गया। हादसे के बाद विमान दो हिस्सों में बंट गया। इस घटना में विमान के पायलट की मौत हो गई, जबकि कई यात्री घायल हुए हैं। घायल यात्रियों को निकाल कर अस्पताल भेजा जा रहा है। मलाप्पुरम एसपी ने केरल विमान हादसे में अब तक 14 यात्रियों की मौत की पुष्टि की है, जबकि 123 घायल है और 15 की हालत गंभीर है।

विमान दुर्घटना पर पीएम ने की केरल के सीएम से बात

कारीपुर विमान दुर्घटना को लेकर पीएम मोदी ने केरल के मुख्यमंत्री पी. विजयन से फोन पर बात की है। मुख्यमंत्री ने पीएम मोदी को बताया कि कोझिकोड और मलाप्पुरम जिला कलेक्टर्स और आईजी अशोक यादव समेत एक अधिकारियों की टीम एयरपोर्ट पर पहुंच चुकी है और राहत कार्यों में मदद कर रही है।

डीजीसीए के मुताबिक एअर इंडिया एक्सप्रेस AXB1344, बोइंग 737 दुबई से कालीकट आ रहा था। विमान में 190 से ज्यादा लोग सवार थे। लेकिन, भारी बारिश के कारण विमान रनवे पर उतरने के बाद फिसल गया और घाटी में गिर गया। इसके बाद विमान के दो टुकड़े हो गए। नागरिक उड्डयन मंत्रालय के एडिशनल डीजी (मीडिया) राजीव जैन ने कहा कि इस विमान में 174 यात्री, 10 बच्चे, 2 पायलट और पांच केबिन क्रू सवार थे।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!