अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के बीच छत्तीसगढ़ सरकार का ऐलान- बनाने जा रहे हैं माता कौशल्या का भव्य मंदिर

एक तरफ अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन की तैयारियां जोरों पर हैं तो छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने घोषणा की है कि रायपुर के पास भगवान राम की माता कौशल्या का भव्य मंदिर बनवाया जाएगा। बघेल ने कहा कि माता कौशल्या के पौराणिक मंदिर को संरक्षित किया जाएगा तो परिसर का सौंदर्यीकरण किया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा है कि यहां आने वाले श्रद्धालुओं के लिए उचित व्यवस्था की जाएगी। 

गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ सरकार राम वन गमन पथ के महत्वपूर्ण स्थानों को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित कर रही है और माता कौशल्या के जन्स्थान चंदखुरी पर मंदिर बनाने पर विचार कर रही है। मुख्यमंत्री ने दावा किया कि छत्तीसगढ़ भगवान राम का ननिहाल है, जहां उन्होंने वनवास के दौरान भी काफी समय बिताया। 

सीएम ने कहा, ”राज्य सरकार राम वन गमन मार्ग को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित कर रही है ताकि इसे राष्ट्रीय और अंतराष्ट्रीय स्तर पर प्रसिद्ध किया जा सके।” बघेल ने यह भी कहा कि चंदखुरी में मंदिर का निर्माण अगस्त में शुरू होगा। ट्विटर पर तस्वीरें शेयर करते हुए सीएम ने कहा कि इसके लिए ब्लू प्रिंट तैयार हो चुका है। 

उन्होंने अधिकारियों को तालाब पर एक पुल और सभी सुविधाओं से युक्त धर्मशाला और शौचालय आदि का निर्माण करने को कहा है। राम वन गमन से जुड़े 9 स्थानों को विकसित कर रही है। माना जाता है कि दक्षिण भारत जाने के लिए भगवान राम ने इन्हीं रास्तों का इस्तेमाल किया था। 
इन स्थानों में सितामढ़ी-हरचौका (कोरिया), रामगढ़ (अंबिकापुर), शिवरीनारायण (जंजगिर-चंपा), तुरतुरिया (बलोदाबाजार), चंदखुरी (रायपुर), राजिम (गारीबंद), सिहावा-सप्तऋषि आश्रम (धमतरी), जगदालपुर (बस्तर), रामारम (सुकमा) शामिल है। पर्यटन विभाग ने इन नौ स्थानों को 137.45 करोड़ रुपए में विकसित करने का प्लान बनाया है। 

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!