भगवाधारी हुए कमलनाथ, राजीव गांधी को बताया राम मंदिर निर्माण कि वजह

भोपाल। राम मंदिर के निर्माण के लिए होने वाले भूमि पूजन के लिए ना सिर्फ भाजपा नेता बल्कि कांग्रेस के नेता भी भगवा रंग में रंग चुके हैं। दरअसल मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने अपने ट्वीटर अकांउट पर प्रोफाइल फोटो बदल ली है।

बदली हुई तस्वीर में कमलनाथ भगवा रंग का चोला पहने हुए हैं। बता दें कि मंगलवार को कमलनाथ के घर राम दरबार सजा है। राम जन्मभूमि पर राम मंदिर निर्माण के लिए होने वाले भूमि पूजन से पहले हनुमान चालीसा का पाठ रखा हैं। कमलनाथ के आवास पर हो रहे इस कार्यक्रम में परिवार और पार्टी के कुछ नेता मौजूद हैं।

वहीं मीडिया से बातचीत के दौरान आज कमलनाथ ने कहा कि आज ख़ुशी का दिन है। हमने प्रदेश की ख़ुशहाली , उन्नति, समृद्धि को लेकर आज हनुमान जी का पूजन व पाठ किया। हम राम मंदिर निर्माण का स्वागत करते है। राजीव गांधी ने 1985 में इसकी शुरुआत की। 1989 में शिलान्यास किया। राजीव के कारण ही राम मंदिर का सपना आज साकार हो रहा है।आज राजीव होते तो यह सब देखते।

इसके अलावा उन्होने कहा कि हम राम मंदिर निर्माण के लिये प्रदेश की जनता की और से 11 चाँदी की शीला भेज रहे है। भारत की संस्कृति सभी को जोड़ने वाली है।
यहाँ विभिन्न भाषाएँ , विभिन्न धर्मों के लोग रहते है। यह हमारी पहचान है। हम जब भी कुछ करते है , भाजपा के पेट में दर्द पता नहीं क्यों चालू हो जाता है। क्या धर्म पर उनका पेटेंट है , उनका ठेका है , उन्होंने धर्म की एजेंसी ली हुई है क्या ?

उन्होंने कहा कि मेने छिन्दवाड़ा में हनुमान जी की मूर्ति स्थापित की।हमने अपनी सरकार में गौशालाएँ बनवायी , रामवनगमन पथ के निर्माण की बाधाएँ दूर की , महाँकाल व ओंकारेश्वर मंदिर के विकास की योजना बनायी। बस हम धर्म का उपयोग राजनीति के लिये नहीं करते है , हम इसे इवेंट नहीं बनाते है। हम सभी की सोच धार्मिक है लेकिन हम धर्म और राजनीति का गठजोड़ नहीं करते है।

  • सम्बंधित खबरे

    इन पांच राशि के लोगों को शुभ योग बनने से मिल सकता है जबरदस्त फायदा

    आज 4 जुलाई, शुक्रवार का दिन है। हिंदू पंचांग के अनुसार आज की तिथि आषाढ़ माह शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि है। आज के राशिफल चंद्र राशि के आधार पर…

    कब है हरियाली तीज, नाग पंचमी और देवशयनी एकादशी? यहां देखें पूरी सूची

     सनातन धर्म की परंपरा में हर महीना अपनी अलग धार्मिक गरिमा और आध्यात्मिक ऊर्जा लेकर आता है। जुलाई का महीना भी कुछ ऐसा ही है, जो न सिर्फ पंचांग में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!