शख्स को एयरपोर्ट पर महंगा लगा सामान, पीएम को लिखी चिट्ठी, कीमतें हो गई कम

दिल्ली। एयरपोर्ट पर बिकने वाले सामानों को जरूरत से ज्यादा कीमत पर बेचे जाने से एक शख्स इस कदर परेशान हो गया कि उसने प्रधानमंत्री कार्यालय को पत्र लिखा दिया। फिर जो हुआ वो ऐतिहासिक था।

शख्स के पत्र पर तुरंत एक्शन लेते हुए पीएमओ ने केरल के कोचीन इंटरनेशनल एयरपोर्ट को एमआरपी से ज्यादा कीमत ग्राहकों से न लेने के निर्देश दिये। जिसके बाद अब ग्राहकों के लिए यहां सामान कम कीमत पर उपलब्ध होंगे। जबकि इससे पहले एयरपोर्ट पर ड्रिंक्स और स्नैक्स की कीमत न्यूनतम 100 रुपये थी। इसे देखते हुए ग्राहक ने बेहद खुशी जताई है।

दरअसल, शाजी कोडांकंदैथिल नाम के इस ग्राहक ने बताया, मैं पिछले साल अप्रैल महीने में दिल्ली से यहां आया था. जब मैंने एयरपोर्ट पर ब्लैक टी का ऑर्डर दिया तो मुझे एक पेपर कप में उबला हुआ पानी दिया गया और एक टी बैग के लिए 100 रुपये लगाए गए। मुझे पैक्ड स्नैक्स भी दिए गए जो अधिकतम MRP टैग के साथ बहुत ज्यादा कीमतों पर बेचे जा रहे थे। इस बारे में पूछने पर दुकान के मालिक ने बताया कि उन्होंने काफी बड़ी कीमत पर बोली लगाकर दुकान ली है, इसलिए वे महंगा सामान बेचने के लिए मजबूर हैंं. उन्होंने कहा कि दुकानदार की इस बात का उन्हें बहुत बुरा लगा और इसके खिलाफ कदम उठाने की मैंने सोची और पीएमओ को पत्र लिखा। मुझे खुशी है कि मेरे पत्र पर एक्शन हुआ।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!