भोपाल : राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल ने प्रदेशवासियों को रक्षा-बंधन पर्व की बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं । राज्यपाल श्रीमती पटेल ने कहा है कि रक्षाबंधन का पावन पर्व सामाजिक एकता, स्नेह और आत्मीयता का अनूठा पर्व है। रक्षा सूत्र का बंधन भाई-बहन के अटूट रिश्ते को मजबूती प्रदान करता है। पारिवारिक समरसता की प्रेरणा देता है। यह पर्व देश में सांस्कृतिक एकता को भी मजबूत बनाता हैं। उन्होंने कहा कि सभी लोगों को रक्षाबंधन के पर्व पर महिलाओं के सम्मान का संकल्प लेना चाहिए।
40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…









