कोरोना से जंग जीतकर अस्पताल से घर लौटे अमिताभ बच्चन

मुंबई। तीन सप्ताह से अधिक समय तक मुंबई के नानावटी अस्पताल में रहने के बाद बॉलीवुड के शहंशाह कहे जाने वाले अमिताभ बच्चन कोरोना को मात देकर रविवार को अस्पताल से घर आ चुके हैं। बिग बी के अस्पताल से डिस्चार्ज होने की जानकारी उनके बेटे अभिषेक बच्चन ने ट्वीट कर दी है। वहीं, अमिताभ बच्चन ने भी अस्पताल से डिस्चार्ज होने पर ट्वीट किया है। अभिषेक ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा, ‘शुक्र है कि मेरे पिताजी का हाल ही में हुआ कोविड-19 टेस्ट निगेटिव आया और वह अस्पताल से डिस्चार्ज हो चुके हैं। वह अब घर पर हैं और आराम कर रहे हैं। आप सभी की प्रार्थनाओं और दुआओं के लिए धन्यवाद। अमिताभ बच्चन ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा, ‘मेरा कोविड टेस्ट निगेटिव रहा। मैं डिस्चार्ज हो चुका हूं। मैं घर में ही क्वॉरंटीन रहूंगा। भगवान का शुक्र है, मां बाबू जी का आशीर्वाद, मेरे करीबियों, दोस्तों और फैंस की प्रार्थनाएं… साथ ही नानावती अस्पताल के स्टाफ की अच्छी देखभाल से ये दिन देखने को मिला।’
 उल्लेखनीय है कि अमिताभ बच्चन को बीती 11 जुलाई को कोरोना पॉजिटिव होने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनके साथ अभिषेक बच्चन को भी कोरोना पॉजिटिव होने के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालांकि, अभिषेक बच्चन को अभी डिस्चार्ज नहीं किया गया है। बताते चलें कि अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन को कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आने के बाद 12 जुलाई पूरी बच्चन फैमिली और स्टाफ का टेस्ट कराया गया। जिसमें ऐश्वर्या रॉय बच्चन और उनकी बेटी में कोरोना के लक्षण मिलने के बाद उनको होम क्वॉरंटीन कर दिया गया था लेकिन 17 जुलाई को तकलीफ बढ़ने पर दोनों के नानावटी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसके बाद 27 जुलाई को ऐश्वर्या और आराध्या को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया था। बच्चन फैमिली में सिर्फ जया का कोरोना टेस्ट निगेटिव आया था। वहीं, अमिताभ बच्चन के चार बंगलों को सील कर दिया गया था

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!