नई शिक्षा नीति से कैसे कम होगी देश में बेरोजगारी, केंद्रीय मंत्री रमेश पोखरियाल ने बताया

नई शिक्षा नीति को जमीन पर उतारने की तैयारी शुरू हो गई है। नई नीति से मौजूदा शिक्षा व्यवस्था में क्या आमूलचूल बदलाव आएंगे, इस पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने बताया कि नई नीति से कैसे बेरोजगारी में कमी आएगी और किस तरह से शिक्षा के स्तर में सुधार होगा।

नई शिक्षा नीति कैसे बेरोजगारी कम करेगी? 

इस नीति से शिक्षा में बड़ा बदलाव आने वाला है। इसमें व्यावसायिक शिक्षा और कौशल विकास पर ज़ोर दिया गया है, जिससे विद्यार्थी पूर्ण रूप से आत्मनिर्भर होंगे। प्रत्येक विद्यार्थी को नौकरी व स्वरोजगार के लिए पूर्ण प्रशिक्षण देने का भी प्रावधान है। इससे आने वाले समय में देश से बेरोज़गारी खत्म होगी।

पांच साल के प्रारंभिक बाल्यावस्था देखभाल और शिक्षा (ईसीसीई) को कैसे लागू करेंगे?

ईसीसीई शिक्षकों का शुरुआती कैडर तैयार करने के लिए आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों और शिक्षकों को एनसीईआरटी द्वारा विकसित पाठ्यक्रम के अनुसार प्रशिक्षण दिया जाएगा। इन्हें 6 माह का सर्टिफिकेट कोर्स और एक साल का डिप्लोमा कराया जाएगा। ईसीसीई पाठ्यक्रम और शिक्षण विधि की जिम्मेदारी शिक्षा मंत्रालय की होगी। महिला और बाल विकास, स्वास्थ्य तथा जनजातीय कार्य मंत्रालय सहयोग करेंगे।

क्या मातृभाषा में 5वीं तक पढ़ाई अनिवार्य है?
 
जहां तक संभव हो कम से कम ग्रेड-5 तक शिक्षा का माध्यम घर की भाषा, मातृ भाषा, स्थानीय भाषा या क्षेत्रीय भाषा होगी। इसके बाद स्थानीय भाषा को जहां तक संभव हो भाषा के रूप में पढ़ाया जाता रहेगा। सार्वजनिक एवं निजी स्कूल इसका अनुपालन करेंगे। किसी राज्य पर कोई भाषा थोपी नहीं जाएगी।

प्री-प्राइमरी से इंटर तक कैसे 100 फीसदी नामांकन होगा?

आरम्भिक बाल्यावस्था देखभाल यानी तीन वर्ष की आयु से लेकर उच्चतर माध्यमिक शिक्षा अर्थात ग्रेड-12 तक शिक्षा नि:शुल्क एवं अनिवार्य होगी।

बोर्ड परीक्षाओं में क्या बदलाव होंगे?

बोर्ड और प्रवेश परीक्षा सहित माध्यमिक स्कूल परीक्षाओं की वर्तमान प्रकृति के कारण कोचिंग संस्कृति पनप गई है। इनके चलते विद्यार्थी अपना कीमती समय परीक्षाओं की तैयारी के लिए कोचिंग में बर्बाद कर रहे। बोर्ड परीक्षाओं को आसान बनाया जाएगा। उनके उच्चतर जोखिम पहलू को समाप्त करने के लिए छात्रों को स्कूल वर्ष के दौरान दो बार बोर्ड परीक्षा देने की अनुमति दी जाएगी। एक मुख्य परीक्षा और यदि आवश्यक हो तो सुधार के लिए एक और परीक्षा की अनुमति मिलेगी।

क्या नई नीति में विदेशी विश्वविद्यालय के लिए भी दरवाजे खोले गए हैं? उनका विनियमन कैसे होगा?

उच्चतर प्रदर्शन करने वाले भारतीय विश्वविद्यालयों को अन्य देशों में परिसर स्थापित करने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। इसी तरह दुनिया के शीर्ष 100 विश्वविद्यालयों को भारत में संचालन की अनुमति दी जाएगी। इसके लिए एक वैधानिक फ्रेमवर्क तैयार किया जाएगा। एक बात और विदेशी विश्वविद्यालयों में अर्जित किए गए क्रेडिट देश में मान्य होंगे और यदि वह उच्चतर शिक्षण संस्थान की आवश्यकताओं के अनुसार हैं तो इन्हें डिग्री प्रदान करने के लिए भी स्वीकार किया जाएगा।

क्या बीए-बीएससी कोर्स भी चार साल के होंगे?

स्नातक उपाधि तीन या चार वर्ष की अवधि के होंगे, जिसमें उपयुक्त प्रमाण पत्र के साथ निकास के नए विकल्प होंगे। जैसे, एक साल पूरा करने पर सर्टिफिकेट, दो साल पूरा करने पर डिप्लोमा या तीन साल पूर्ण करने पर स्नातक की डिग्री दी जाएगी। चार वर्षीय स्नातक प्रोग्राम में बहु विषयक शिक्षा को बढ़ावा दिया जाएगा। 

उच्च शिक्षा में फीस रेगुलेट करने का तंत्र क्या होगा? 

संस्थानों को उनके प्रमाणन के आधार पर फीस की एक उच्चतर सीमा तय करने के लिए पारदर्शी तंत्र विकसित किया जाएगा। निजी उच्चतर शिक्षण संस्थानों द्वारा निर्धारित सभी फीस और शुल्क पारदर्शी रूप से बताए जाएंगे और किसी भी छात्र के नामांकन के दौरान फीस/शुल्क में कोई मनमानी वृद्धि नहीं होगी।

शिक्षा की गुणवत्ता कैसे बढ़ेगी?

शिक्षा पर सरकारी व्यय जीडीपी के छह फीसदी किया जाएगा। केंद्र एवं राज्यों द्वारा शिक्षा पर ज्यादा निवेश से संसाधन बढ़ेंगे। इसका सीधा असर शिक्षा की गुणवत्ता पर पड़ेगा। 

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!