नई दिल्ली । कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को दिल्ली के गंगा राम अस्ताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल के डॉक्टरों ने इसे नियमित जांच बताया। सर गंगा राम अस्पताल के चेयरमैन बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट डॉक्टर डी.एस. राणा ने कहा- “कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती किया गया है। उनकी हालत स्थिर है। कांग्रेस अध्यक्ष को फरवरी में पेट दर्द की शिकायत के बाद इसी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इससे पहले दिन में सोनिया गांधी ने पार्टी के राज्यसभा सदस्यों के साथ बैठक कर वर्तमान राजनीतिक स्थिति पर उनके साथ चर्चा कीं। बैठक वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए कई गई थी जिसमें पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह समेत पार्टी के शीर्ष नेता मौजूद थे।
40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…









