कोरोना से मौतों के मामले में भारत 5वें नंबर पर, अब तक 35 हजार से ज्यादा की मौत

भारत में कोरोना वायरस के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। देश में गुरुवार को 54 हजार नए मामले सामने आए और 786 लोगों ने इस खतरनाक वायरस की वजह से अपनी जान गंवाई। यह 1 दिन में सामने आए सबसे ज्यादा मामले हैं। इसके साथ ही देश में मृतकों की संख्या 35 हजार के पार पहुंच गई है। वहीं पिछले 7 दिनों में महामारी ने 5000 से ज्यादा मरीजों की जान ली है। भारत मृतकों की संख्या के मामले में दुनिया का 5वा देश बन गया है। इससे पहले 5वे नंबर पर इटली था जहां 35,132 लोगों की जान कोविड-19 के कारण गई है। वहीं गुरुवार को भारत में यह संख्या 35,748 पर पहुंच गई थी। इसमें से अकेले जुलाई महीने में 18,356 मौतें हुई हैं। यह संख्या पिछले महीनों की तुलना में बहुत ज्यादा है। भारत में कोरोना वायरस के मामले 16 लाख से ऊपर पहुंच गए हैं। राज्य सरकारों से इकट्ठा किए गए डाटा के अनुसार गुरुवार को देश में कोरोना के रिकॉर्ड 54,211 नए मामले सामने आए। महाराष्ट्र में 11,147 ताजा संक्रमण के मामले दर्ज किए गए। यह किसी राज्य में सामने आए मामलों की सबसे ज्यादा संख्या है। 
वहीं आंध्र प्रदेश में 10,167 नए केस दर्ज किए। साथ ही लगातार 2 दिनों से 10 हजार से ज्यादा केस दर्ज करने वाला यह अकेला राज्य बन गया है। देश में कोरोना के कारण 786 मौतें दर्ज की गईं और मृतकों की संख्या 35 हजार के पार पहुंच गई। इससे पहले मंगलवार को 781 लोगों ने संक्रमण की वजह से जान गंवाई थी। अब तक अमेरिका अकेला ऐसा राज्य है जहां कोरोना की वजह से डेढ़ लाख लोगों की मौत हुई है। इसके बाद ब्राजील में 90 हजार से ज्यादा, ब्रिटेन में 45,999 और मेक्सिको में 45,361 लोगों की वायरस ने जान ली है। इस सूची में 5वा नंबर भारत का है। महाराष्ट्र में गुरुवार को कोरोना के 11,147 मामले दर्ज किए गए। यह महामारी के शुरू होने के बाद से राज्य में सामने आए मामलों की अधिकतम संख्या है। राज्य में सबसे ज्यादा मामले 22 जुलाई को 10,576 दर्ज किए थे। राज्य में अब कुल मामलों की संख्या 4,11,798 पर पहुंच गई है।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!