अयोध्या में पीएम का स्वागत, भेंट की जाएगी कोदंड राम की प्रतिमा

अयोध्या: अयोध्या में राम मंदिर भूमिपूजन की तैयारियां जोरो पर है। पांच अगस्त को होने वाले इस भूमिपूजन कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल होंगे। ऐसे में भूमिपूजन के साथ पीएम के स्वागत की भी भव्य तयारी की जा रही है। अयोध्या यात्रा के दौरान पीएम मोदी को लकड़ी की बनी दुर्लभ डेढ़ फुट की कोदंड राम और एक फुट की लव-कुश की प्रतिमा भेंट की जाएगी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दी जाने वाली प्रतिमाएं अयोध्या शोध संस्थान की तरफ से कर्नाटक में बनवाई जा रही है, जो कि लगभग पूरी हो चुकी है। 5 अगस्त को राम जन्मभूमि में पूजन के दौरान पीएम नरेंद्र मोदी को कोदंड राम और लव-कुश की प्रतिमा उत्तर प्रदेश सरकार के संस्कृति विभाग की तरफ से भेंट की जाएगी।

इन मूर्तियों को विशेष रूप से कर्नाटक में प्रेसिडेंट अवॉर्ड से सम्मानित शिल्पकार राममूर्ति तैयार कर रहे हैं।इसको बनाने के लिए कर्नाटक की विशेष टीकवुड का इस्तेमाल किया गया है। दरअसल भगवान श्रीराम के धनुष को कोदंड के रूप में जाना जाता है। जब वह सीताजी की खोज में दक्षिण भारत पहुंचे थे तो उनके हाथ में उस वक्त कोदंड धनुष था।

गौरतलब है कि 5 अगस्त को शुभ मुहूर्त में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अयोध्या में राम मंदिर के लिए भूमि पूजन करेंगे। यूपी के मुखिया योगी आदित्यनाथ उनकी अगवानी करेंगे। भूमि पूजन के भव्य कार्यक्रम की तैयारी हो चुकी है। 200 मेहमानों को न्योता चला गया है। इसकी लिस्ट ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने पीएमओ को भेज दी है।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!