भारतीय महिला टीम ओलंपिक में बेहतर प्रदर्शन करेगी : सविता

नई दिल्ली । भारतीय महिला हॉकी टीम की गोलकीपर सविता ने कहा है कि 2016 रियो ओलंपिक खेलों में टीम बेहतर प्रदर्शन करेगी। सविता के अनुसार गत चार वर्षों में भारतीय टीम प्रतिस्पर्धी टीम में बदल गयी है। अब अगले साल होने वाले टोक्यो ओलंपिक खेलों में वह इतिहास रच सकती है। भारतीय महिला हॉकी टीम पिछले रियो ओलंपिक में ग्रुप चरण से ही बाहर हो गयी थी। इसपर सविता ने कहा, ‘‘ मुझे लगता है कि उस समय हमारी टीम अनुभवहीन थी और हमने कुछ गलतियां की थीं। अब हमारे पास अधिक मजबूत टीम है और मुझे भरोसा है कि हम रियो की असफलता को पीछे छोड़ने में कामयाब होंगे। ओलंपिक खेलों का अनुभव निश्चित रूप से टोक्यो में हमारे काम आयेगा।’’ इस खिलाड़ी ने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि हमारे पास टोक्यो ओलंपिक में इतिहास बनाने का शानदार अवसर है। टीम में अनुभवी और युवा खिलाड़ियों का शानदार मिश्रण है। हमने हाल के दिनों में शीर्ष टीमों के खिलाफ प्रतिस्पर्धा की है और हमें अपनी क्षमताओं पर पूरा भरोसा है। अगर हम अपनी क्षमता से खेलते हैं तो निश्चित रूप से अगले साल ओलंपिक में भारत के लिए पदक जीतने में सफल रहेंगे।’’इस खिलाड़ी ने कहा, ‘‘ हमने 2016 ओलंपिक के बाद निश्चित रूप से अपने खेल में बदलाव किया है। हमने पिछले चार वर्षों में शानदार जीत दर्ज की है जिसमें एशिया कप 2017 और एफआईएच महिला सीरीज का हिरोशिमा 2019 में हुआ फाइनल शामिल हैं।’’साथ ही कहा, ‘‘ हमारे लिए घरेलू दर्शकों के सामने एफआईएच ओलंपिक क्वालीफायर 2019 के जरिये टोक्यो ओलंपिक का टिकट हासिल करना शानदार था।’’

  • सम्बंधित खबरे

    भारत 2036 ओलंपिक की मेजबानी की योजना बना रहा है, इसका लक्ष्य पदकों की संख्या बढ़ाना है, अमित शाह ने किया ऐलान

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को श्री पूना गुजराती बंधु समाज द्वारा निर्मित जयराज खेल एवं सम्मेलन केंद्र का उद्घाटन करते हुए कहा कि भारत 2036 ओलंपिक की…

    भारत ने पहली पारी में बनाए 587 रन, कप्तान गिल ने जड़ा दोहरा शतक, इंग्लैंड के लिए शोएब बशीर ने झटके 3 विकेट

    भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने पहली पारी में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 587 रन का विशाल स्कोर खड़ा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!