दिल्ली-एनसीआर में जोरदार बारिश से इंतजामों की खुली पोल, 15 फीट पानी में डूबी बस

नई दिल्लीः कई दिनों से बारिश का इंतजार कर रहे दिल्ली-एनसीआर में रविवार सुबह जोरदार बारिश हुई. बारिश के कारण एक तरफ लोगों को गर्मी से तो राहत मिली तो वहीं दूसरी तरफ दिल्ली की सड़कों पर पानी भर गया और वाहनों की आवाजाही में परेशानी हुई. खास तौर पर दिल्ली के मिंटो ब्रिज के अंडरपास पर इसका नजारा दिखा, जहां पानी में दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) की एक बस फंस गई.

राजधानी में दिल्ली और एनसीआर के इलाकों में कई दिनों से बारिश का इंतजार जारी था. इस दौरान हल्की-फुल्की बूंदाबांदी से तापमान में जरूर गिरावट देखी जा रही थी, लेकिन उमस बरकरार थी. मानसून के कई दिनों बाद भी राजधानी में लोगों को अच्छी बारिश का इंतजार था.

15 फुट पानी में फंसी डीटीसी बस

रविवार 19 जुलाई की सुबह दिल्लीवासियों का ये इंतजार खत्म हुआ और जोरदार बारिश हुई. इस बारिश ने लोगों को गर्मी से कुछ निजात दिलाई. हालांकि, हर साल की तरह इस बार भी पहली ही भारी बारिश में दिल्ली की सड़कें भरती हुई दिखीं और ट्रैफिक में परेशानी होने लगी.

सेंट्रल दिल्ली के मिंटो ब्रिज में बने अंडरपास में भारी बारिश के कारण पानी भर गया. इस दौरान यहां से गुजर रही डीटीसी की एक बस इसमें फंस गई. हालात ऐसे थे कि अंडरपास में लगभग 15 फुट तक पानी भर गया और बस इसमें लगभग पूरी तरह डूब गई.

हालात को देखते हुए दमकल विभाग की टीम बचाव के लिए पहुंची और बस में फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने में सफल रही. वहीं दिल्ली के अलावा नोएडा में भी जोरदार बारिश हुई.

दिल्ली समेत उत्तर भारत में भारी बारिश का अनुमान

मौसम विभाग ने राजधानी दिल्ली और आस-पास के इलाकों में 17 से 20 जुलाई के बीच भारी बारिश का अनुमान जताया था. वहीं मौसम एजेंसी स्काईमेट वेदर ने बताया कि अब मानसून उत्तर की ओर बढ़ेगा और अगले 3-4 दिनों तक स्थिर रहेगा. 19 से 21 जुलाई के बीच दिल्ली, हरियाणा और पंजाब में अधिक वर्षा होने की उम्मीद है.

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!