सात अगस्त तक घोषित हों राष्ट्रीय मुक्त विद्यालय शिक्षा संस्थान के चालू सत्र के नतीजे : सुप्रीम कोर्ट

नई दिल्ली । उच्चतम न्यायालय ने कहा कि राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि उसके यहां चालू शैक्षणिक सत्र के परीक्षाफल की घोषणा सात अगस्त तक हो जाए। न्यायमूर्ति ए एम खानविल्कर, न्यायमूर्ति दिनेश माहेश्वरी और न्यायमूर्ति संजीव खन्ना की पीठ को इस संस्थान ने सूचित किया कि उसने 10वीं और 12वीं कक्षा की परीक्षाएं रद्द करने के बारे में 10 जुलाई को अधिसूचना जारी की है। कोविड-19 महामारी की वजह से इसके लिए पहले नया कार्यक्रम तैयार किया गया था। पीठ ने अपने आदेश में कहा इस तथ्य को ध्यान में रखते हुये कि राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान ने इन याचिकाओं के बाद 10 जुलाई, 2020 को अधिसूचना जारी कर दी थी। इन याचिकाओं में सिवाय इसके कुछ और विचार के लिए बचा नहीं है कि राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान यह सुनिश्चित करे कि चालू शैक्षणिक सत्र के परीक्षाफल सात अगस्त, 2020 तक घोषित कर दिए जाएं। दूसरे शब्दों में परीक्षाफल घोषित करने की समय सीमा सात अगस्त, 2020 तक है।
शीर्ष अदालत ने महामारी के मद्देनजर राष्ट्रीय मुक्त विद्यालई शिक्षा संस्थान की दसवीं और 12वीं की परीक्षाओं को लेकर दायर दो याचिकाओं पर यह आदेश दिया। राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान ने अपनी अधिसूचना में कहा था कि कोविड-19 महामारी की वजह से उत्पन्न स्थिति के मद्देनजर मार्च 2020 की 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं के कार्यक्रम को 17 जुलाई, 2020 से कराने का कार्यक्रम अब रद्द किया जाता है। इनमें से एक याचिका में इस संस्थान की लंबित परीक्षाएं रद्द करने और 10वीं तथा 12वीं की परीक्षाओं के नतीजे घोषित करने का निर्देश देने का अनुरोध किया गया था।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!