आसमान छू रहे सब्जियों के दाम, टमाटर पहुंचा 100 रुपए के भाव

गर्मी बढ़ने के साथ सब्जियों के तेवर भी हुए गरम, टमाटर का दाम 90 रुपए प्रति किलो तक पहुंचा, आलू और अन्य सब्जियां भी महंगी

ग्वालियर। कोरोना संक्रमण की मार झेल रहे लोगों के खाने का स्वाद सब्जियों की बढ़ती कीमतों ने खराब कर दिया है। कुछ समय पहले तक 10 से 15 रुपए किलो बिक रहा टमाटर अब 70 से 90 रुपए किलो बिक रहा है। इसी तरह आलू और हरी सब्जियों की बढ़ी हुई कीमतों ने लोगों को परेशान कर रखा है।

ग्वालियर में टमाटर इस वक्त 70 रुपए किलो से महंगा बिक रहा है। हिमाचल प्रदेश से नई आवक के बाद इसके दाम कम होने का अनुमान है। एक महीने पहले टमाटर को कोई पूछ नहीं रहा था लेकिन डीजल की कीमत बढ़ने और बारिश की वजह से अब इसके भाव आसमान को छू रहे हैं।  लेकिन बारिश के मौसम में इसकी कमी हो गई है। डीजल महंगा होने से इसकी लोडिंग-अनलोडिंग भी महंगी हो गई है। मई में टमाटर का थोक भाव 3 रुपए किलो था जो 2 जुलाई को बढ़कर 52 रुपए किलो हो गया। चूंकि अधिकांश सब्जियों में टमाटर का इस्तेमाल होता है, इसलिए लोगों के लिए यह परेशानी का सबब बन गया है।

आसमान छू रहे आलू के दाम

आलू के भाव भी बढ़ना शुरू हो गए हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार एक सप्ताह पहले तक आलू 20 रुपए किलो मिल रहा था जो अब 30 रिपए किलो हो चुका है। खुदरा विक्रेताओं के अनुसार उन्हें 48 से 50 किलो वाली बोरी 1300 रुपए में खरीदना पड़ रही है, इसके चलते उनके पास इसे महंगा बेचने के अलावा कोई चारा नहीं है।

हरी सब्जियों के भाव भी बढ़ना शुरू हो चुके हैं। भिंडी इस समय 30 से 40 रुपए किलो बिक रही है जबकि शिमला मिर्च का भाव 60 से 80 रुपए किलो हो चुका है। बैंगन 30 रुपए और कद्दू 20 रुपए प्रति किलो बिक रहा है

  • सम्बंधित खबरे

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    केंद्र सरकार वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) के ढांचे में जल्द ही महत्वपूर्ण बदलाव कर सकती है, जिससे आम उपभोक्ताओं को राहत मिल सकती है। मीडिया रिपोर्ट में सरकारी सूत्रों…

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!