महिला पुलिस सब इंस्पेक्टर पर दुष्कर्म के आरोपी से 35 लाख मांगने का आरोप, महकमे में हड़कंप के बाद जांच के आदेश

गुजरात के अहमदाबाद के पश्चिम महिला पुलिस थाने में नियुक्त पुलिस सब इंस्पेक्टर श्वेता हमीरभाई जाडेजा के खिलाफ घूस मांगने आरोप लगा है। महिला पुलिसकर्मी पर अहमदाबाद क्राइम ब्रांच में दुष्कर्म के केस के आरोपी को पासा के तहत बंद करने की धमकी देकर 35 लाख की घूस मांगने का मामला दर्ज हुआ है।

बता दें कि, जीपीएम क्रॉप सायंस प्राइवेट लिमिटेड के एमडी केनाल शाह के खिलाफ 2017 में उनकी पीए ने दुष्कर्म की शिकायत दर्ज करवाई थी। इस केस की जांच शहर की पश्चिम महिला पुलिस थाने की पुलिस सब इंस्पेक्टर श्वेता जाडेजा को दी गई थी। श्वेता ने आरोपी से उस समय 20 लाख रुपए मांगे थे। जो जामजोधपुर की एक आंगडिया पीढ़ी को दिए गए थे। 

इस दौरान इसी केस के गवाह सिक्युरिटी गार्ड को धमकी दिए जाने का मामला केनाल शाह के खिलाफ सेटेलाइट पुलिस थाने में दर्ज हुआ था। एक ही केस में दो शिकायत दर्ज होने पर श्वेता जाडेजा ने आरोपी को पासा के तहत बंद कर देने की धमकी देकर और 20 लाख रुपए की मांग की। जिसके बाद आरोपी ने महिला पुलिसकर्मी को 15 लाख रुपए दिए। वहीं, बाकी बचे 5 लाख देने के लिए दबाव बनाने पर आरोपी केनाल ने आखिर में क्राइम ब्रांच में इसकी शिकायत दर्ज करवाई।

क्राइम ब्रांच ने मामला दर्ज कर जांच SOG (स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप) को सौंप दी है। वहीं, जैसे ही इस मामले की भनक कमिश्नर आशीष भाटिया को लगी, उन्होंने तत्काल बिना किसी लापरवाही के साथ जांच के आदेश दिए हैं। यह मामला दर्ज होने के बाद पूरे पुलिस खेमे हड़कंप मचा हुआ है।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!