लद्दाख झड़प में घायल हुए जवानों से बोले PM मोदी- दुनिया कर रही आपके पराक्रम का विश्लेषण

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पू्र्वी लद्दाख की गलवान घाटी में 15 जून को हुई हिंसक झड़प में घायल हुए सैनिकों से लेह में शुक्रवार को मुलाकात की। पीएम मोदी ने अस्पताल में मौजूद सभी घायल जवानों से उनका हाल-चाल जाना और उनका मनोबल बढ़ाया। पीएम मोदी ने जवानों से कहा कि पूरी दुनिया आपके पराक्रम का विश्लेषण कर रही है।

पीएम मोदी ने कहा, ‘आपने वीरता के साथ लड़ाई लड़ी है। जो वीर हमें छोड़कर चले गए, वे भी ऐसे ही थे। आप सभी ने मिलकर करारा जवाब दिया। शायद आप घायल हैं और अस्पताल में हैं, इसलिए आपको अंदाजा नहीं है। पूरी देश की जनता आपके लिए गौरव का अनुभव कर रही है।’

प्रधानमंत्री ने जवानों से कहा कि आपने जो रक्त बहाया है, वह देशवासियों को आने वाले लंबे समय तक प्रेरणा देता रहेगा। उन्होंने कहा, ‘आज जो विश्व की स्थिति है, वहां मैसेज जाता है कि भारत के वीर जवान ऐसा पराक्रम दिखाते हैं। दुनिया भी आपको, आपकी ट्रेनिंग, त्याग के बारे में जानने को उत्सुक रहती है। पूरा विश्व आपके पराक्रम का ऐनालिसिस कर रहा है।’

उन्होंने कहा, ‘हमारा भारत आत्मनिर्भर बने। दुनिया की किसी ताकत के सामने न कभी झुके हैं और न कभी झुकेंगे। यह बात आप जैसे वीर साथियों की वजह से ही ऐसा बोल पा रहा हूं। आपके साथ आपको जन्म देने वालीं मां को भी प्रणाम करता हूं। मैं प्रणाम करता हूं उन माताओं को जिन्होंने आपको देश के लिए दे दिया है। जवानों से पीएम मोदी ने कहा, ‘आप बहुत जल्द ठीक हो जाएं और स्वास्थ्यलाभ हों। इसी मिजाज के साथ हम सभी लोग मिलकर चल पड़ें।’

उल्लेखनीय है भारत और चीन के सैनिकों के बीच गलवान घाटी में पिछले दिनों हुई हिंसक झड़प में 20 भारतीय सैनिक शहीद हुए थे। अनुमान है इसमें चीन के भी कई सैनिक हताहत हुए किंतु इस बारे में चीन की ओर से आधिकारिक रूप से कुछ भी नहीं कहा गया।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!