साक्षी महाराज बोले- जानबूझकर वायरल कराया गया मेरा लेटर, प्रदेश अध्यक्ष दें इसका जवाब

उन्नाव से बीजेपी सांसद साक्षी महाराज ने हाल ही में अपना टिकट कटने के डर से पार्टी को अच्छा परिणाम नहीं होने की चेतावनी दी थी। साक्षी महाराज ने अब अपने बयानों से यू टर्न ले लिया है। इस पर सफाई देते हुए कहा है कि वह हमेशा पार्टी के साथ थे और रहेंगे। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश भाजपा अध्‍यक्ष महेंद्र नाथ पांडेय इस मामले की जांच करवाएं कि लेटर कैसे वायरल हुआ और इसका जवाब दें।

बयानों से पटले साक्षी महाराज

दरअसल, लोकसभा चुनावों के ऐलान के बाद नेताओं के बीच टिकट को लेकर खींचतान शुरू हो गई है। बीजेपी में भी ऐसा देखने को मिल रहा है। उन्नाव से बीजेपी के बयानवीर सांसद साक्षी महराज के पार्टी को धमकी दिए जाने वाले लेटर की बात से पलट गए हैं। उन्होंने सभी बातों को खारिज करते हुए कहा कि मैंने पार्टी को किसी भी तरह की धमकी नहीं दी है। मैं पहले भी अपने पार्टी के साथ खड़ा था और आज भी खड़ा हूं। मेरे टिकट को लेकर किसी भी तरह की शंका नहीं है। मुझे पता है कि उन्नाव से मुझे ही टिकट मिलेगा। यदि किसी स्थिति में पार्टी टिकट नहीं मिलता है तो भी मैं पार्टी के चुनाव प्रचार करुंगा।

लेटर वायरल होने को साजिश बताया

साक्षी महाराज ने लेटर वायरल होने को साजिश करार दिया। उन्होंने कहा कि उनके द्वारा लिखे गए पत्र को जानबूझ कर वायरल किया गया है। उन्होंने पिता तुल्य प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडे को पत्र लिखा था, जिसे वायरल किया गया है, जो जांच का विषय है। साक्षी महाराज ने एक बार फिर कहा कि वायरल किए गए पत्र में एक अक्षर भी गलत नहीं लिखा है। उन्होंने महेंद्र नाथ पांडे ओर निशाना साधते हुए कहा कि मैंने तो पार्टी में कई लोगों को पत्र लिखा था। फिर वो मीडिया के सामने क्यों नहीं आया। सिर्फ महेंद्र नाथ पांडे को भेजा गया पत्र ही क्यों सबके सामने आ गया। साक्षी महाराज ने कहा कि बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडेय को इसकी जांच करानी चाहिए और जवाब देना चाहिए।

मीडिया पर साधा निशाना

साक्षी महाराज ने मीडिया पर भी निशाना साधते हुए कहा कि उनके लिखे पत्र को तोड़-मरोड़ कर पेश किया गया है। उन्होंने कहा कि वह पार्टी के साथ थे और हमेशा रहेंगे, इसमें कोई किन्तु-परन्तु नहीं है। मैं जानता हूं कि मुझे उन्नाव से टिकट मिलेगा। अगर मुझे टिकट नहीं भी मिलता है, तो मैं 2019 के लोकसभा चुनाव में पार्टी के लिए प्रचार करूंगा।

राम मंदिर पर क्या बोले साक्षी महाराज

अयोध्या में राम मंदिर पर बोलते हुए साक्षी महाराज ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने 3 लोगों की कमेटी बनाकर दोनों पक्षों को मौका दिया है कि वह आपस में बात करके इस मुद्दे को सुलझा लें। अब दोनों पक्षों को इस बात का सम्मान करना है कि वह इस मुद्दे को बातचीत से सुलझा लें, लेकिन अगर 2 महीने बात इस मुद्दे का कोई हल नहीं निकला तो सुप्रीम कोर्ट अपना फैसला सुनाएगा। साक्षी महाराज ने कहा बीजेपी हमेशा राम मंदिर के पक्ष में रही है, लेकिन हम लोग आंदोलन इसलिए नहीं कर रहें, क्योंकि विपक्ष हम पर आरोप लगाएगा कि चुनाव से पहले जानबूझकर यह मुद्दा गरमा रहे हैं।


  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!