जगन्नाथ रथ यात्रा:रिमझिम फुहारों के बीच रथ यात्रा मंदिर परिसर में निकली

इंदौर. निपानिया स्थित राधा-गोविंद मंदिर परिसर में मंगलवार को हाईटेक डिजिटल जगन्नाथ रथ यात्रा का आयोजन किया गया। पहला मौका था, जब देश के बड़ौदा, दिल्ली और पांच अन्य शहरों के साथ इंदौर में भी डिजिटल रथ यात्रा निकाली गई। इसका सीधा प्रसारण एप की मदद से मंदिर की फेसबुक आई पर किया गया। भक्तों ने घर बैठे-बैठे प्रभु को निहारा।

अमेरिका से आए वासुघोष दास ने मंगलाचरण के साथ शुभारंभ किया। इस्काॅन के अंतरराष्ट्रीय चेयरमैन गोपाल कृष्ण गोस्वामी ने भी संबोधित किया। भजन संकीर्तन के साथ शुरू हुए समारोह में इस्कॉन इंदौर के अध्यक्ष स्वामी महामनदास ने कहा कि कोरोना के चलते पहली बार रथ यात्रा डिजिटल की।

मंदिर परिसर में भगवान कृष्ण, बलराम और बहन सुभद्रा की मूर्तियों को एक रथ पर विराजित कर आमंत्रित भक्तों ने वर्षा की रिमझिम फुहारों के बीच भगवान जगन्नाथ की आरती की। भक्तों को मास्क लगाकर आने के निर्देश दिए गए थे। सोशल डिस्टेंसिंग, मास्क एवं सैनिटाइजेशन आदि सावधानियों का ध्यान रखा गया।

  • निपानिया स्थित राधा-गोविंद मंदिर परिसर में हाईटेक डिजिटल जगन्नाथ रथ यात्रा का आयोजन
  • अंतरराष्ट्रीय श्रीकृष्ण भावनामृत संघ (इस्कॉन) के संयोजन में कार्यक्रम आयोजित किया गया
मास्क लगाकर मंदिर पहुंचे भक्तों ने भगवान का रथ खींचा।

निपानिया स्थित राधा-गोविंद मंदिर परिसर में हाईटेक डिजिटल जगन्नाथ रथ यात्रा का आयोजन
  • सम्बंधित खबरे

    इन पांच राशि के लोगों को शुभ योग बनने से मिल सकता है जबरदस्त फायदा

    आज 4 जुलाई, शुक्रवार का दिन है। हिंदू पंचांग के अनुसार आज की तिथि आषाढ़ माह शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि है। आज के राशिफल चंद्र राशि के आधार पर…

    कब है हरियाली तीज, नाग पंचमी और देवशयनी एकादशी? यहां देखें पूरी सूची

     सनातन धर्म की परंपरा में हर महीना अपनी अलग धार्मिक गरिमा और आध्यात्मिक ऊर्जा लेकर आता है। जुलाई का महीना भी कुछ ऐसा ही है, जो न सिर्फ पंचांग में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!