20 हजार डेली अप-डाउनर्स 100 किलोमीटर का सफर बाइक से करने को मजबूर


जयपुर :रेलवे ने देशभर में चुनिंदा ट्रेनों का संचालन शुरू कर दिया है और ट्रेनों की संख्या को जुलाई में बढ़ाने की भी तैयारी कर ली है। उत्तर पश्चिम रेलवे के जयपुर, जोधपुर, अजमेर और बीकानेर मंडलों से जुलाई माह में करीब 48 ट्रेनें संचालित करने के प्रस्ताव को भी रेलवे बोर्ड की सैद्धांतिक मंजूरी मिल गई है, लेकिन पूर्व में संचालित हो रहीं और आगामी दिनों में संचालित होने वाली किसी भी ट्रेन में जनरल टिकट और मंथली सीजन टिकट (एमएसटी) पर यात्रा प्रतिबंधित की हुई है। ऐसे में जयपुर के 100 किलोमीटर के रेडियस से रोजाना रोजगार के लिए आने जाने वाले लोगों को टू व्हीलर से आने को मजबूर होना पड़ रहा है। दूसरी तरफ इन लोगों की एमएसटी का रिफंड भी अभी तक नहीं हो सका है।

सबसे अधिक यात्री फुलेरा, बांदीकुई से आते हैं
दैनिक यात्री संघ के अध्यक्ष बलवीर गुर्जर ने बताया कि जयपुर के आसपास के क्षेत्रों से रोजाना करीब 50 हजार लोग नौकरी और दिहाड़ी के लिए अप-डाउन करते हैं। इनमें से 40 फीसदी से भी अधिक लोग ट्रेनों से सफर करते हैं। इनमें बांदीकुई, फुलेरा स्टेशनों से सबसे अधिक लोग यात्रा करते हैं।

जयपुर से फुलेरा के बीच लॉकडाउन से पहले करीब 10 हजार लोग रोजाना मेल/एक्सप्रेस ट्रेनों से अप-डाउन करते थे। वहीं बांदीकुई व आसपास के इलाकों से करीब साढ़े आठ हजार लोग रोजाना आते-जाते थे। अनलॉक होने के बाद जब रोजगार-धंधे शुरू हुए तो इन लोगों के समक्ष परिवहन के साधनों की समस्या खड़ी हो गई। ऐसे में जब ट्रेनों में यात्रा पर प्रतिबंध लगा दिया गया तो अब इन्हें 100 किलोमीटर दूर से बाइक पर आना-जाना पड़ रहा है।

लोकल किराए पर कम दूरी की ट्रेनें चलें, तो मिले राहत

रेलवे ने अभी तक ना तो लोगों को एडवांस में मिले एमएसटी का किराया रिफंड किया है ना ही यह योजना बनाई है कि इस अमाउंट को कैसे समायोजित किया जाए? ऐसे में अगर रेलवे कम दूरी (जयपुर-दौसा-बांदीकुई-अलवर) (जयपुर-फुलेरा-किशनगढ़-अजमेर) (जयपुर-रींगस-सीकर) के बीच लोकल किराए वाली सीटिंग चार्ज के साथ ट्रेनें चला दे साथ ही एमएसटी को फ्रीज कर दें। या फिर एमएसटी को एक्सटेंशन दे। तो इससे एक तरफ जहां रेलवे की ट्रेनों को चलाने वाली ऑपरेटिंग कोस्ट निकल जाएगी। वहीं दूसरी तरफ निम्न और मध्यम वर्ग के लोगों को भी कम किराए पर ट्रेन की सुविधा मिल जाएगी।

जयपुर के 1250 लोगों के साढ़े तीन लाख अटके
जयपुर से अलग-अलग शहरों के बीच रोजाना यात्रा करने वाले करीब 1250 लोगों की मार्च महीने की एम एस टी का साढ़े तीन लाख रुपए अटक गया है। रेलवे ने इन सभी लोगों को अंतिम निर्णय होने तक रिफंड देने से मना कर दिया है

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!