इंदौर:सुबह 6 से 10 बजे तक चाय-नाश्ते वाले दुकान खोल सकेंगे, शादी में 12 की जगह 50 लोग होंगे शामिल

इंदौर. शहर को अनलॉक करने के लिए मंगलवार को जिला आपदा प्रबंधन समूह की बैठक रेसीडेंसी कोठी में हुई। बैठक में मध्य क्षेत्र में जोन-1 के व्यापारियों के लिए राहतभरी खबर रही। वे अब अपनी दुकानें ऑड-ईवन के आधार पर खोल सकेंगे। इसके अलावा चाय-नाश्ता वाले छोटे दुकानदारों के लिए भी आज खुशी भरा दिन रहा। वे अपनी दुकानें सुबह 6 से 10 बजे तक खोल सकेंगे। इसके अलावा शादी में अब 12 की जगह 50 लोग शामिल हो पाएंगे। घोड़ी बैंड, नाई और पंडित को मिलाकर 8 से 9 लोगों को अलग से परमिशन दी जाएगी। हालांकि बैठक में रेस्त्रां, मॉल, जिम और मंदिर पर फैसला नहीं हाे सका।

कलेक्टर मनीष सिंह ने कहा कि मध्यक्षेत्र के जोन-1 में स्थित दुकानों को लेकर निर्णय हुआ है। यहां की खेरची दुकानें ऑड-ईवन के आधार पर खुलेंगी। इसी प्रकार सियागंज, हाथीपाला क्षेत्र में ट्रांसपोर्ट ऑफिस ऑड-ईवन पर खुल सकेंगे। जाेन -2 में सभी दुकानों को खोलने की मंजूरी दे दी गई है। यहां पर मॉल, रेस्टोरेंट और जिम को लेकर एक कमेठी गठित की गई है। इनसे चर्चा के बाद इस पर निर्णय लिया जाएगा। सरवटे, छोटी ग्वालटोली और रेलवे स्टेशन क्षेत्र में जो दुकानें हैं, वह क्षेत्र काफी संकरा है। इसलिए ये दुकानें अभी 7 दिन तक ऑड-ईवन के तहत खुलेंगी। इसके बाद पूरी तरह से खोल दिया जाएगा।

सराफा और छप्पन दुकान को लेकर फैसला नहीं
जोन-3 को लेकर कहा कि यह इलाका वह पूरी तरह से खुल चुका है। रेत, गिट्‌टी और मुरम के व्यापारियों को रात 11 से सुबह 5 बजे तक की अनुमति देंगे। इसके अलावा चाय-नाश्ते वालों को सुबह 6 से 10 बजे तक की अनुमति दे दी गई है। सराफा और 56 को लेकर अभी चर्चा नहीं हुई है। खाने-पीने को छोड़कर 56 में सभी दुकानें खुल सकेंगी। मंदिर को लेकर चर्चा हुई थी, लेकिन सभी ने इसे थोड़ा रोककर खोलने काे कहा। इसके अलावा मॉल और रेस्टाेरेंट को लेकर समिति बनी है। चर्चा के बाद निर्णय लिया जाएगा।

अब शादी में 50 लोग हो पाएंगे शामिल
सांसद शंकर लालवानी ने बैठक के बाद बताया कि इंदौर में विवाह समारोह को लेकर 12 लोगों के शामिल होने की मंजूरी दी गई थी। लोगों की मांग पर इस बढ़ाकर 50 किया गया है। इमसें वर-वधु दोनों पक्ष के लोग शामिल होंगे। इसके अलावा चार-पांच बैंडवाले, नाई, पंडित, घोड़ीवाला.. इस प्रकार से 8 से 9 लोगों को अतिरिक्त परमिशन दी जाएगी। सांसद ने लोगों से अपील की है कि शादी या सार्वजनिक आयोजनों में सोशल डिस्टेंसिंग, मास्क और सैनिटाइजर का उपयोग जरूर करें।

  • रेसीडेंसी कोठी पर जिला आपदा प्रबंधन समूह की बैठक में सांसद की मौजूदगी में निर्णय लिए गए
  • जोन-1 की दुकानें ऑड-ईवन के आधार पर खुलेंगी, रेस्टोरेंट, मॉल, जिम और मंदिर पर फैसला नहीं
  • सम्बंधित खबरे

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    केंद्र सरकार वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) के ढांचे में जल्द ही महत्वपूर्ण बदलाव कर सकती है, जिससे आम उपभोक्ताओं को राहत मिल सकती है। मीडिया रिपोर्ट में सरकारी सूत्रों…

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!