स्मार्टफोन लॉन्च करेगी माइक्रोमैक्स

नई दिल्ली । भारत की स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी माइक्रोमैक्स तीन रेंज वाले स्मार्टफोन पेश करने वाली है। माइक्रोमैक्स कंपनी भारत और चीन के बिगड़ते रिश्तों और चीनी सामान के बॉयकॉट की मांग के बीच धमाकेदार वापसी की तैयारी में है। बताया जा रहा है कि कंपनी तीन अलग-अलग रेंज वाले स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रही है। रिपोर्ट में कहा गया है कि माइक्रोमैक्स के इन तीन फोन में से एक बजट स्मार्टफोन होगा, जो प्रीमियम फीचर्स और मॉडर्न लुक के साथ आएगा। माइक्रोमैक्स ने फिलहाल आधिकारिक घोषणा तो नहीं की है, हालांकि एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इसके संकेत जरूर दिए हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक, माइक्रोमैक्स के ये नए स्मार्टफोन अगले महीने तक आ सकते हैं। कंपनी के ये फोन 10 हजार रुपये से कम कीमत के होंगे। इसके अलावा कंपनी प्रीमियम फीचर्स वाले एक नए स्मार्टफोन पर भी काम कर रही है। कंपनी ने ट्वीट करके बताया कि यह फोन बजट फ्रैंडली और मॉडर्न लुक वाला होगा। बता दें कि माइक्रोमैक्स कभी भारत की नंबर 1 स्मार्टफोन कंपनी थी। साल 2014 की तीसरी तिमाही में तो कंपनी दुनिया की दसवीं सबसे बड़े स्मार्टफोन कंपनी बन गई थी। हालांकि चीन की कंपनी शाओमी के आ जाने के बाद से माइक्रोमैक्स पिछड़ती चली गई। बता दें कि कंपनी ने अपना आखिरी स्मार्टफोन पिछले साल अक्टूबर में लॉन्च किया था। यह माइक्रोमैक्स आईवन नोट स्मार्टफोन था, जिसकी कीमत 8,199 रुपये थी। हाल ही में एक यूजर ने ट्वीट कर माइक्रोमैक्स से पूछा था कि कंपनी कब वापसी कर रही है। इसके जवाब में माइक्रोमैक्स ने रिप्लाई किया, ‘तैयार हो जाओ, हम जल्द ही कुछ बड़ा लेकर आ रहे हैं।’

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!