पीएम मोदी पर ट्वीट करते ही फंसे राहुल गांधी

नई दिल्ली। भारत-चीन सीमा पर एक तरफ जहां भारी तनाव है तो वहीं दूसरी तरफ देश में राजनीति भी खूब हो रही है। इधर, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए एक ट्वीट किया। इसमें राहुल गांधी ने लिखा कि नरेन्द्र मोदी वास्तव में सुरेन्द्र मोदी है। राहुल गांधी का यह ट्वीट ट्विटर पर खूब ट्रोल हो रहा है। 
चीन को लेकर लगातार राहुल गांधी केन्द्र सरकार पर निशाना साध रहे हैं और अपने ट्वीट के जरिए सवाल पूछ रहे हैं। लेकिन, रविवार को जो उन्होंने ट्वीट किया है उसके बाद से राहुल का यह ट्वीट लगातार ट्रेंड कर रहा है। लोग उनके इस ट्वीट को ट्रोल कर रहे हैं। 
आरके रघुनाथ नाम के एक ट्विटर यूजर ने लिखा है कि Surender Modi की स्पेलिंग देखें। इसका क्या मतलब है? कांग्रेस समेत कोई भी इसका मतलब बताएं।
अभिनव नाम के एक ट्विटर यूजर ने लिखा है कि भक्त इस बात को लेकर क्रेजी हो गए हैं कि राहुल गांधी ने गलत स्पेलिंग कर दी। यह सरेंडर होना चाहिए। मैं उनकी भावना से सहमत हूं।
ट्विटर पर राहुल गांधी के ट्वीट पर ट्रोल होते देख नगालैंड कांग्रेस ने इस पर सफाई दी है। उनकी तरफ से कहा गया  कि राहुल गांधी ने भक्तों पर सर्जिकल स्ट्राइक किया है। अब वे सभी खुद ही इस बात को मान रहे हैं कि यह सरेंडर मोदी होना चाहिए न कि सुरेन्द्र मोदी।
गौरतलब है कि 15 जून को पूर्वी लद्दाख के गलवान घाटी में चीन के पीपल्स लिबरेशन आर्मी के सैनिकों के साथ हुई हिंसक झड़प में एक अधिकारी सहित 20 भारतीय जवना शहीद हो गए थे, तब से विपक्ष सत्ता पक्ष पर लगातार निशाना साध रहा है।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!