क्यों होती है लागू और क्या है आचार संहिता के नियम?कब से कब तक रहेगी आचार संहिता

आगामी लोकसभा चुनाव 2019 की तारीखों का ऐलान हुआ और इसी के साथ लागू हो गई 
आचार संहिता  भी। जी हां…चुनावी शेड्यूल के साथ -साथ देश में अब आचार संहिता भी लागू हो गई है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आचार संहिता क्या होती है? आचार संहिता क्यों लागू होती है? आचार संहिता के नियम क्या हैं? आचार संहिता कब से कब तक लागू रहेगी? नहीं तो चलिए इन सभी सवालों के जवाब हम आपको दे रहे है।

आचार संहिता क्या होती है?
दरअसल, देश में स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए चुनाव आयोग की तरह से कुछ नियम बनाए जाते हैंं और उन्ही नियमों को कहते हैं आचार संहिता। चुनाव के दौरान उन नियमों का पालन करना हर राजनेता की जिम्मेदारी होती है।

कब से लागू हुई आचार संहिता?
आचार संहिता चुनाव की तारीखों की घोषणा के साथ ही लागू हो जाती है लिहाज़ा रविवार को चुनाव आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस के साथ ही देश में होने वाली लोकसभा चुनाव 2019 के मद्देनज़र आचार संहिता लागू हो गई है।

कब तक लागू रहेगी आचार संहिता?
आचार संहिता चुनाव प्रक्रिया संपन्न होने तक लागू रहती है। यानि कि चुनाव की तारीखों की घोषणा के साथ ही आचार संहिता देश में लागू हो जाती है और वोटों की गिनती होने तक कि मतगणना तक जारी रहती है। इस बार आम चुनाव की काउंटिंग 23 मई, 2019 को होनी है लिहाज़ा आचार संहिता 10 मार्च से शुरू होकर 23 मई, 2019 तक जारी रहेगी।

आचार संहिता के नियम
आचार संहिता लागू होने के बाद तमाम नियम भी लागू हो जाते हैं जिनक अवहेलनाा कोई भी राजनीतिक दल या राजनेता नहीं कर सकता है।
– सार्वजनिक धन का इस्तेमाल किसी ऐसे कार्य में नहीं होगा जिससे किसी विशेष राजनीतिक दल या राजनेता को फायदा हो।
सरकारी गाड़ी, सरकारी विमान या सरकारी बंगले का इस्तेमाल चुनाव प्रचार के लिए नहीं होगा।
किसी भी तरह की सरकारी घोषणाएं, लोकार्पण, शिलान्यास नहीं होगा।
किसी भी राजनीतिक दल, प्रत्याशी, राजनेता या समर्थकों को कोई रैली करनी हो तो उसकी इजाज़त पहले पुलिस से लेनी होगी।
किसी भी रैली में धर्म के नाम पर वोट नहीं मांगे जाएंगे।

आचार संहिता के उल्लंघन पर कार्रवाई का प्रावधान
आपको बता दें कि आचार संहिता के नियम सख्ती से लागू होते हैं और अगर इन नियमों का उल्लंघन किया जाता है तो उसके लिए सज़ा का प्रावधान भी है। इसके लिए दंडात्मक कार्रवाई की जा सकती है।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!