मंदसौर के संधारा के भविष्य में अंधेरा कर रहा इक्का-मिंडी का खेल

गांव की गलियों में खुलेआम चल रहे सट्टे से लोग हो रहे बर्बाद 

संधारा। कहने के लिए सट्टा एक सामाजिक अपराध जरुर है लेकिन इस पर अंकुश लगाने में पुलिस की नाकामी की वजह से आज यह एक उद्योग का रूप ले चुका है। सट्टे की गिरफ्त में आने वालों में शहर ही नहीं  गांव के लोग भी शामिल हैं जो अपनी मेहनत की कमाई दांव पर लगाकर बर्बाद हो रहे हैं।सट्टे को उद्योग बनाने वाले इलाकों में इन दिनों मंदसौर जिले की भानपुरा तहसील के संधारा गांव का नाम भी खासी पहचान बनाता नजर आ रहा है। जागरूक ग्रामीणों की मानें तो गांव की गलियों में धड़ल्ले से चल रहे इक्का-मिंडी के खेल ने कुछ लोगों के वारे-न्यारे कर रखे हैं तो सट्टे की लत में फंसे कुछ घरों के चूल्हे तक जलना मुश्किल हो गए हैं। इतना ही नहीं सट्टे की वजह से गांव में दूसरे अपराधों भी बढ़ रहे हैं। अभी वैसे ही कोरोना संक्रमण ने लोगों की दुनिया बदलकर रख दी है। हर इंसान आर्थिक तंगी के हालातों से जूझने पर मजबूर हो गया है। एसे में ग्रामीण अंचलों की स्थिति ओर अधिक नाजुक है, लोगों के सामने जीवन यापन का संकट खड़ा हो रहा है लेकिन सट्टेबाज इस संकटकाल में भी लोगों का घर उजाड़ने से बाज नहीं आ रहे हैं। इस अपराध के गांव में पैर पसारने को लेकर स्थानीय लोग पुलिस की नाकामी को भी बड़ी वजह मानते हैं उनका कहना है कि आज तक पुलिस द्वारा इस पर अंकुश लगाने के लिए कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। परिणाम स्वरूप दिन भर पसीना बहा कर पैसा कमाने वाले मजदूर वर्ग की कमाई लूटने वाले सट्टे में उलझाकर उनकी बर्बादी देख रहे हैं। ग्रामीणों का यह भी कहना है कि यदि यह सिलसिला नहीं रूकता है तो जल्द ही जिले के आला अधिकारियों को इसकी लिखित शिकायत की जाएगी ओर जरूरत पड़ी तो इसके खिलाफ  आंदोलन भी किया जाएगा।

  • सम्बंधित खबरे

    भ्रष्टाचार को उजागर करने वाले पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या, सेप्टिक टैंक में मिला शव

    छत्तीसगढ़ के बीजापुर से बड़ी खबर आई है. एक जनवरी से लापता पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या कर दी गई है. चंद्राकर का शव सेप्टिक टैंक में मिला है.बता दें, NDTV के लिए काम…

    एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की गोली मारकर हत्या, मचा हड़कंप

    मुंबई। एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की गोली मारकर हत्या कर दी गई है. उनके ऊपर यह फायरिंग की घटना शनिवार की रात बांद्रा ईस्ट में हुई है. जहां अज्ञात हमलावरों…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!