एटमी ताकत के लिहाज से रूस सबसे आगे,पाकिस्तान और चीन के पास भारत से ज्यादा परमाणु हथियार

नई दिल्ली. चीन और पाकिस्तान के पास भारत से ज्यादा परमाणु हथियार हैं। यह दावा एक रिपोर्ट में किया गया है। इसके मुताबिक, मौजूदा वक्त में चीन के पास 320 और पाकिस्तान के पास 160 परमाणु हथियार हैं। भारत के पास 150 परमाणु हथियार हैं। यह रिपोर्ट स्वीडन के थिंक टैंक स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट ने (सिपरी रिपोर्ट 2020) जारी की है। इसमें उन देशों का जिक्र है, जिनके पास आधिकारिक तौर पर परमाणु हथियार हैं। 

सिपरी के मुताबिक- दुनिया के कुल परमाणु हथियारों का 90 फीसदी हिस्सा रूस और अमेरिका के पास है। दोनों देश पुराने हथियारों को खत्म कर रहे हैं। यही वजह है कि पिछले साल एटमी हथियारों की संख्या में कमी देखी गई। हालांकि, फिक्र की बात यह है कि पुराने की जगह यह दोनों देश नए एटमी हथियार बना रहे हैं।  

सैन्य खर्च बढ़ा

रिपोर्ट में कहा गया है कि 2010 से 2019 के बीच हथियारों की खरीद-फरोख्त 5.5 फीसदी बढ़ी। 2018 में सैन्य सुविधाओं पर करीब 1917 बिलियन डॉलर (145 लाख करोड़ रु.) खर्च हुए थे। यह 10 साल में सबसे ज्यादा खर्च है। उत्तर अफ्रीकी देशों ने 2019 के मुकाबले इस साल अपनी सैन्य सुविधाओं पर 67% फीसदी रकम ज्यादा खर्च की।

एटमी ताकत बढ़ा रहा है चीन
चीन एटमी ताकत बढ़ाने में जुटा है। इसके लिए जमीन, हवा और समंदर से हमला करने वाली नई मिसाइलें तैयार कर रहा है। इतना ही नहीं, वो कुछ ऐसे फाइटर जेट्स भी तैयार कर रहा है जो एटमी हमला कर सकें। चीन पहले एटमी ताकत के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं देता था। लेकिन, कुछ साल से उसने परमाणु हथियारों और भविष्य की योजनाओं की कुछ जानकारी दुनिया को दी है।  

दुनिया में 13 हजार 400 परमाणु हथियार
सिपरी के मुताबिक, 9 देशों के पास एटमी हथियार हैं। कुल मिलाकर इस वक्त इन देशों के पास 13 हजार 400 परमाणु हथियार (न्यूक्लीयर वॉरहेड्स) मौजूद हैं। 6 हजार 375 हथियारों के साथ रूस पहले पायदान पर है। 30 से 40 हथियारों के साथ उत्तर कोरिया सबसे निचले पायदान पर है। 

किस देश के पास फिलहाल कितने परमाणु हथियार

  • रूस : 6 हजार 375
  • अमेरिका : 5 हजार 800
  • फ्रांस : 290
  • ब्रिटेन : 215
  • चीन : 320
  • पाकिस्तान :160
  • भारत : 150
  • इजराइल : 90
  • उत्तर कोरिया : 30 से 40
  • 2010 से 2019 के बीच अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भेजे गए हथियारों में 5.5% की वृद्धि हुई है
  • चीन ताकत बढ़ाने के लिए नई एटमी मिसाइल और फाइटर जेट्स तैयार कर रहा
  • सम्बंधित खबरे

    पीएम मोदी ने कमला प्रसाद-बिसेसर को बताया बिहार की बेटी; गंगाधारा में सरयू-महाकुंभ का जल चढ़ाने को कहा

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को त्रिनिदाद और टोबैगो में भारतीय समुदाय को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने बिहार के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व पर जोर दिया। उन्होंने प्रवासी भारतीयों…

    UNSC का बॉस बना पाकिस्तान, बताया किन दो मुद्दों पर करेगा काम

    पाकिस्तान ने जुलाई 2025 के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) की अध्यक्षता संभाली है, जिसमें बहुपक्षवाद, अंतरराष्ट्रीय कानून के प्रति सम्मान और वैश्विक विवादों के शांतिपूर्ण समाधान को बढ़ावा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!