चलती ट्रेन में यदि कोई सामान गिर जाए तो क्या करें

यात्रा के दौरान हर यात्री अपने सामान को सुरक्षित रखता है परंतु कभी-कभी ऐसा हो जाता है कि चलती ट्रेन में अचानक कोई सामान गिर जाता है। एक छोटा सा वॉलेट बहुत महत्वपूर्ण होता है। सवाल यह है कि ऐसी स्थिति में क्या किया जाए। क्या चैन पुलिंग करके ट्रेन को रोका जाए या फिर कोई और तरीका भी है। 

खंभों पर लिखे किलोमीटर संख्या को नोट कर लें

भारतीय रेल में गेटमैन बताते हैं कि रेलयात्रा करते समय थोड़ी सावधानी बरतें जिससे कि ऐसी स्थिति न आये। फिर भी किसी कारणवश यदि किसी व्यक्ति का कोई कीमती सामान रेल से नीचे गिर जाता है तो सबसे पहला काम ये करना चाहिए कि रेल के किनारे लगे बिजली के खंभों पर लिखे किलोमीटर संख्या को नोट कर लें। यह कुछ इस तरीके से लिखी होती है 795/20. इसका तात्पर्य हुआ किलोमीटर संख्या 795 का 20वाँ खंभा है।सफेद रंग के छोटे खम्भों पर दिख रही संख्याएँ अविद्युतीकृत लाइनों पर लगी पुरानी मार्किंग दिखाती हैं जिन्हें हटाया नहीं गया है।
आरपीएफ हेल्पलाइन नंबर 182 पर अथवा जीआरपी हेल्पलाइन नंबर 1512 पर सूचना दी जा सकती है। बाद में सामान मिलने पर आपको सूचित किया जाएगा। आप सम्बंधित चौकी या स्टेशन पर जाकर तथा अपनी पहचान की पुष्टि करके अपना सामान प्राप्त कर सकते हैं। 
या फिर आने वाले अगले स्टेशन पर जीआरपी या स्टेशन मास्टर को अपने गिरे हुए सामान का विवरण तथा किलोमीटर संख्या बताकर अपना निवेदन दर्ज करा दें साथ ही आपसे सम्पर्क करने के लिए अपना पता और फोन नम्बर भी दे दें।
यहाँ ध्यान रहे कि रेलवे किसी भी प्रकार से आपके गिरे हुए सामान के लिए उत्तरदायी नहीं है, फिर भी रेल स्टाफ द्वारा आपके सामान की तलाश की जाएगी और मिलने पर आपको सूचित कर दिया जाएगा।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!