मध्यप्रदेश में निसर्ग तूफान को लेकर अलर्ट जारी

कोविड-19 महामारी से जूझ रही इंदौर पर अब चक्रवाती तूफान निसर्ग का खतरा मंडराने लगा है. पूर्वी अरब सागर से उठा ये डीप डिप्रेशन चक्रवाती तूफान  बुधवार को महाराष्ट्र और गुजरात के तटीय इलाकों होते हुए इंदौर संभाग में प्रवेश करेगा, जिसकी रफ्तार 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे हो सकती है. तूफान के मद्देनजर मध्य प्रदेश में अलर्ट जारी कर दिया गया है. खुद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी ट्वीट कर लोगों से सुरक्षित रहने की अपील की है. सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि निसर्ग का खतरा मध्य प्रदेश पर मंडरा रहा है. ऐसे में आप सब जागरूक और सतर्क रहें. अपना और अपनों का हरसंभव ध्यान रखें. सभी सुरक्षित रहें ईश्वर से यही प्रार्थना है.

गुजरात और महाराष्ट्र के तटीय इलाकों से होते हुए निसर्ग तूफान मध्य प्रदेश में पहुंचेगा. इस तूफान का असर 5 जून तक रहेगा. उन्होंने कहा कि  3, 4 और 5 जून को इंदौर, उज्जैन संभाग के 15 जिलों के अलावा भोपाल में भी भारी बारिश हो सकती है. कुछ जगहों पर 50 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चलने की संभावनाएं हैं. ऐसे में लोगों से अपील की जा रही है कि वे पेड़ों के नीचे खड़े न हो और अपने जानवरों को भी सुरक्षित स्थानों पर रखे जिससे किसी तरह के जानमाल का नुकसान न हो सके.

बड़वानी-खरगोन के रास्ते प्रदेश में दाखिल होगा निसर्ग

राजधानी भोपाल के मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक वेदप्रकाश सिंह के मुताबिक, पूर्वी अरब सागर में बना निसर्ग तूफान बुधवार सुबह से तीव्र चक्रवाती तूफान में बदलकर उत्तर दिशा की ओर बढ़ गया है. इस तूफान के उत्तरी महाराष्ट्र के तट से टकराने के बाद गहरे निम्न दाब क्षेत्र में तब्दील होने की आशंका जताई जा रही है. और उसके बाद ये बड़वानी और खरगोन जिले के रास्ते इंदौर समेत पश्चिम मध्य प्रदेश के अन्य हिस्सों में प्रवेश करेगा. तूफान के कारण बुधवार शाम से इंदौर, होशंगाबाद और उज्जैन संभागों में भारी बारिश होगी जो गुरुवार तक जारी रहेगी. इस दौरान हवा की गति 50 से 60 किमी प्रति घंटा रहने की संभावना है.
10 डिग्री नीचे गिरा दिन का तापमान 

इंदौर में मंगलवार सुबह से ही गरज-चमक के साथ बारिश और तेज हवाएं चल रहीं हैं, जिससे मौसम पूरी तरह बदल गया है. इसकी वजह से शहर के दिन के तापमान में अचानक 10 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है. अभी भी शहर में 20 से 25 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से ठंडी हवाएं चल रहीं हैं. वहीं, आसमान में बादल छाए हुए हैं जिससे इंदौर में दिन का तापमान 20 डिग्री पर पहुंच गया है. हवा में 65 प्रतिशत नमी दर्ज की गई है.

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!