नया दावा, ब्रिटेन में सितंबर, अमेरिका में नवंबर तक खत्म होगा कोरोना

लंदन। कोरोना को लेकर लोगों के जहन में कई सवाल चल रहे हैं। खासकर लॉकडाउन के बाद के हालातों को लेकर ज्यादा चिंता है। अब वैज्ञानिकों ने अनुमान लगाया है कि दुनिया के कुछ देशों में कोरोना कब तक रहने वाला है।एक शोध के मुताबिक ब्रिटेन में कोविड-19 का संकट 30 सितंबर तक रहने वाला है। इसके मुताबिक अमेरिका में 11 नवंबर तक खत्म होगा, जबकि इटली में 12 अगस्त में खत्म हो जाएगा। वहीं, सिंगापुर को 19 जुलाई में कोरोना से निजात मिल जाएगी। ये सभी तारीखें मौजूदा हालात, इंफेक्शन रेट और मौत के आंकड़ों के आधार पर गणना की गई हैं। इस वजह से इन मानकों पर असर पड़ने के साथ तारीख बदलने के भी आसार हैं। यह अनुमान इसकारण भी अहम है क्योंकि कुछ दिन पहले ही एक्सपर्ट्स ने दावा किया था कि ब्रिटेन में जून तक कोरोना के कारण मौतों का सिलसिला खत्म हो जाएगा।
इन अनुमान के साथ जारी चेतावनी के मुताबिक, मॉडल और डेटा अलग-अलग देशों की दशा के आधार पर काफी जटिल है और बदल भी रहा है। इन्हें लेकर साफ-साफ अनुमान लगाना मुश्किल है।वहीं, कुछ दिन पहले ब्रिटिश अधिकारी आलोक शर्मा ने कहा था कि यह संभव है कि यूके कभी कोविड-19 की वैक्सीन ही न ढूंढ सके। उन्होंने कहा, हमारे वैज्ञानिकों के अथक प्रयास के बावजूद यह संभव है कि हमें कभी सफलतापूर्व कोरोना वायरस की वैक्सीन ही न मिले।’भारतवंशी मंत्री ने कहा, दुनिया के दो बड़े फ्रंटरनर जिन्हें वैक्सीन बनानी है वे ब्रिटेन में हैं ऑक्सफर्ड यूनिवर्सिटी और इम्पीरियल कॉलेज लंदन।’

  • सम्बंधित खबरे

    पीएम मोदी ने कमला प्रसाद-बिसेसर को बताया बिहार की बेटी; गंगाधारा में सरयू-महाकुंभ का जल चढ़ाने को कहा

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को त्रिनिदाद और टोबैगो में भारतीय समुदाय को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने बिहार के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व पर जोर दिया। उन्होंने प्रवासी भारतीयों…

    UNSC का बॉस बना पाकिस्तान, बताया किन दो मुद्दों पर करेगा काम

    पाकिस्तान ने जुलाई 2025 के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) की अध्यक्षता संभाली है, जिसमें बहुपक्षवाद, अंतरराष्ट्रीय कानून के प्रति सम्मान और वैश्विक विवादों के शांतिपूर्ण समाधान को बढ़ावा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!