कटियार:क्वारन्टीन सेंटर में अश्लील डांस के बाद नशा पार्टी का वीडियो वायरल

पटना। बिहार के एक क्वारन्टीन सेंटर में नशा पार्टी का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वीडियो कटिहार जिले के अहमदाबाद प्रखंड के बैरिया उच्च विद्यालय का बताया जा रहा है। इस स्कूल को क्वारन्टीन सेंटर बनाया गया है और बाहर से आने वाले लोगों को यहां 14 दिनों के लिए क्वारन्टीन में रखा गया है। क्वारन्टीन सेंटर के अंदर ‘गांजा पार्टी’ चल रही है। वीडियो में नजर आ रहा है कि 4-5 लोग एक जगह जमा हैं। इनमें से एक शख्स वीडियो बना रहा है। वीडियो में दिख रहे कुछ लोग बिना मास्क के भी नजर आ रहे हैं। थोड़ी ही देर बाद यह लोग गांजा पीना शुरू कर देते हैं।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक स्थानीय लोगों ने इस वीडियो को देखने के बाद इसमें नजर आ रहे लोगों को पहचान लिया है। गांव वालों का कहना है कि यह सभी लोग यहीं के रहने वाले हैं और हाल ही में सभी बाहर से लौटे हैं, जिसके बाद इन्हें बैरिया क्वारन्टीन सेंटर में रखा गया। क्वारन्टीन केंद्र में नशा पार्टी का वीडियो सामने आने के बाद से हड़कंप मचा हुआ है। यहां पुलिस ने भी इस वीडियो को देखा है और जांच करने की बात कही गई है।
आपको बता दें कि क्वारन्टीन सेंटर में नियमों की अनदेखी का यह कोई पहला मामला नहीं है। हाल ही में समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर प्रखंड के उमवि कर्रख गांव में बनाए गए एक क्वारन्टीन सेंटर में अश्लील डांस कराए जाने का वीडियो वायरल हुआ था। वीडियो को लेकर कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया था कि क्वारंटीन सेंटर में रह रहे मजदूरों ने गांव की मुखिया के पति से सेंटर पर मनोरंजन की व्यवस्था करने का अनुरोध किया था।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!