भारतीय सेना ने पाकिस्तान को फिर दिया मुंहतोड़ जवाब

पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है. ऐसे में वह भारत के खिलाफ लगातार जहर उगल रहा है. दरअसल, पाकिस्तान ने एक बार फिर से एलओसी (LoC) पर बालाकोट , शाहपुर , कस्बा, कीरनी और मेंढर सेक्टर में गोलीबारी कि. जिसमें सेना का एक जवान और एक महिला घायल हो गई. इस गोलीबारी में एक मकान भी क्षतिग्रस्त हुआ है. बता दें कि पाकिस्तान, भारतीय सेना द्वारा पीओके के नीलम वैली में चलाए गए अभियान से हुए नुकसान से बौखला गया है. जिसके चलते वह लगातार भारत के खिलाफ कार्रवाई कर रहा है.

इस गोलीबारी के बाद भारतीय सेना ने भी पाक को मुंहतोड़ जवाब दिया. जिसमें पाकिस्तान को भारी नुकसान उठाना पड़ा है. जानकारी के मुताबिक, भारतीय सेना की इस जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तान की कई चौकियां तबाह हो गई हैं. साथ ही पांच सैनिकों के मारे जाने की खबर है और की सैनिक घायल भी हुए हैं. इस गोलाबारी के बाद एलओसी के रिहायशी इलाकों में दहशत का माहौल है. बता दें कि पाकिस्तान की ओर से शुक्रवार को पूरी रात एलओसी पर बालाकोट सेक्टर में गोलाबारी की गई.

उसके बाद शनिवार सुबह करीब साढ़े नौ से दोपहर साढ़े 12 बजे तक शाहपुर और कस्बा-कीरनी में भी गोलाबारी की गई. देर शाम पाकिस्तान ने दोबारा बालाकोट, कस्बा, कीरनी और शाहपुर सेक्टर में अग्रिम चौकियों के साथ ही रिहायशी इलाकों को निशाना बनाकर गोलाबारी की. पाकिस्तानी गोलाबारी में बालाकोट सेक्टर में घायल हुए जवान की पहचान 12 मद्रास रेजीमेंट के सिपाही राजेश रेड्डी के रूप में हुई है. उसे प्राथमिक उपचार के बाद सैन्य अस्पताल, राजोरी रेफर कर दिया गया है.

इसी सेक्टर के ननजोट गांव में सलीमा बी नाम की एक महिला भी पाकिस्तान की गोलाबारी में घायल हो गईं. गोलाबारी में बालाकोट क्षेत्र के गांव पंचायत चौकी में कई मकानों को नुकसान पहुंचा. इनमें अकबर जान का मकान पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है. बता दें कि शुक्रवार को एलओसी पर केरन सेक्टर में गोलाबारी की जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तान को पीओके की नीलम घाटी में भारी नुकसान उठाना पड़ा था. पाकिस्तान के लांचिंग पैड और चौकियां भी तबाह हुईं. जिसका एक ड्रोन वीडियो भी सामने आया था.

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!