शिवराज से मिलने पहुंचे कमलनाथ कहा कि इस स्थिति में हम सरकार के साथ

विधानसभा स्थगित होने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ प्रदेश के नए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान से मिलने पहुंचे। दोनों के बीच काफी देर तक चर्चा हुई।
षिवराज सिंह चैहान से चर्चा के बाद बाहर आते ही कमलनाथ ने मीडिया को बताया कि विधानसभा सत्र को लेकर विधायकों को जानकारी नहीं थी। विश्वास मत हासिल करना औपचारिकता थी जो पूरी करनी थी। मैंने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान से मुलाकात की है। मुलाकात में भरोसा दिलाया है कि यह सरकार विकास के जो काम करेगी हम उसमें उसके साथ हैं यही हमारा लक्ष्य है। यह दूसरा मौका है जब कमलनाथ शिवराज से मुलाकात की है। दरअसल, आज प्रदेश की शिवराज सरकार ने सत्ता में आते ही फिर विधानसभा सत्र बुलाया था। इस दौरान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान की ओर से पेश किए गए विश्वास मत प्रस्ताव को सर्वसम्मति से स्वीकृति प्रदान की गई। इसके साथ ही 107 बीजेपी विधायकों और सपा, बसपा, और निर्दलीयों के समर्थन से सरकार ने सदन में बहुमत साबित कर दिया। चैहान ने विशेष सत्र के पहले दिन सदन की कार्यवाही प्रारंभ होने के बाद विश्वास मत पेश किया, जिसे आसंदी पर आसीन सभापति जगदीश देवड़ा ने पारित कराने के लिए मतदान की औपचारिकता कराई। सदन में मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस का एक भी सदस्य मौजूद नहीं था। इस दौरान सपा, बसपा, और निर्दलीयों का भी बीजेपी को पूरा समर्थन मिला। विपक्ष ने इसका विरोध किया है। विपक्ष का कहना है कि सरकार को इतनी जल्दी किस बात की थी। इसके बाद कमलनाथ शिवराज से मिलने उनके बंगले पर पहुंचे।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!