राजस्थान के बीकानेर में शुक्रवार को इंडियन एयरफोर्स का फाइटर जेट मिग-21 क्रैश हो गया है। राहत की बात है कि क्रैश में पायलट सुरक्षित निकलने में कामयाब रहा है। इस मिग-21 ने बीकानेर के नल एयरबेस से उड़ान भरी थी। फिलहाल घटना में और ज्यादा जानकारी का इंतजार है। यह वही एयक्राफ्ट है जिसने 27 फरवरी को पाकिस्तान के फाइटर जेट एफ-16 को कश्मीर में हुई डॉगफाइट में ढेर कर दिया था। आईएएफ की ओर से कहा गया है कि शुक्रवार को दोपहर को एक मिग-21 ने नल एयरबेस से उड़ान भरी थी। उड़ान भरने के बाद ही यह क्रैश हो गया। इस मामले में पायलट सुरक्षित है। इस घटना की जांच के आदेश दे दिए गए हैं। जो मिग क्रैश हुआ है वह एक सिंगिल सीटर एयरक्राफ्ट है।
40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…









