दुनियाभर में कोरोना वायरस की महामारी के चलते आखिरकार प्रदेश की विमान सेवाओं को भी रद्द करना पड़ा है। आज डायरेक्टर जनरल ऑफ सिविल एविएशन द्वारा जारी आदेश के मुताबिक कल रात 12 बजे से इंदौर एयरपोर्ट आने वाली और यहां से उड़ने वाली सभी घरेलू उड़ानें रोक दी जाएंगी, सिर्फ जरूरत का सामान ले जाने वाले कार्गो विमान की सुचारू रूप से चल सकेंगे।
इस फैसले के पहले ही इंदौर एयरपोर्ट प्रबंधन को दिल्ली मुंबई समेत अन्य शहरों से इंदौर आने और जाने वाली करीब 50 फ्लाइट में से 30 को फ्लाइट कैंसिल करनी पड़ी है। इंदौर एयरपोर्ट प्रशासन ने भी विमानों की आवाजाही रोकने के कारण एयरपोर्ट पर तैनात स्टाफ को भी हटा लिया है। इसके अलावा इंदौर एयरपोर्ट पर खान-पान समेत अन्य संसाधनों के स्टाल भी आगामी आदेश तक बंद करने पड़े हैं। गौरतलब है कि डीजीसीए ने कोरोना के खतरे के मद्देनजर एयरपोर्ट यात्रियों के लिए सोशल डिस्टेंस स्वास्थ्य आधारित यात्रा सुनिश्चित करने के निर्देश एयरपोर्ट प्रबंधन को दिए थे। हालांकि कोरोना के खतरे के चलते बड़े पैमाने पर यात्रियों द्वारा टिकट कैंसिल कराने के कारण कई कंपनियों की फ्लाइट भी लगातार रद्द हो रही थी। ऐसे में एयरपोर्ट प्रशासन ने भी इंदौर से देश के विभिन्न हिस्सों में जाने वाली करीब दो दर्जन से ज्यादा फ्लाइट कैंसिल कर दी हैं। यही स्थिति इंदौर आने वाली फ्लाइट की भी है जो रद्द हो गई हैं। नतीजतन इंदौर एयरपोर्ट पर अब कार्गो सेवाएं ही चल पाएंगी, जिससे एयरपोर्ट भी अब सूना हो चुका है। कल से एयरपोर्ट की घरेलू विमान सेवाएं बंद, आज 50 में से 30 उड़ानें रद्द हो गई है।
40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…









