मालवा निमाड़ के पांचों जिलों में लाॅकडाउन

कोरोना से बचाव के लिए रविवार को जनता कफ्र्यू के बाद मालवा-निमाड़ के 5 जिलों को लॉकडाउन कर दिया गया है। लॉकडाउन वाले जिलों में उज्जैन, रतलाम, मंदसौर और नीमच शामिल हैं। वहीं, सोमवार दोपहर इंदौर को भी लॉकडाउन करने के आदेश जारी कर दिए गए। इन जिलों की सीमाओं को बंद कर दिया गया है। यहां अब ना कोई बाहर से आ आएगा और न कोई बाहर जा पाएगा। रेल, बस, ऑटो, ई-रिक्शा, अंतरराज्यीय वाहन संचालन प्रतिबंधित कर दिए हैं। केवल दूध, फल, सब्जी, मेडिकल स्टोर, अस्पताल, एटीएम, पेट्रोल पंप, गैस एजेंसी और किराना दुकानों को छूट दी गई है। इंदौर में आज समीक्षा बैठक में लॉकडाउन को लेकर फैसला लिया गया।
इंदौर में लॉकडाउन को लेकर सोमवार को जिला प्रशासन ने फैसला लेते हुए 25 तक जरूरी सेवाओं को छोड़कर सब कुछ बंद करने के आदेश जारी कर दिए। हालांकि 25 मार्च तक इंदौर में पहले ही स्वघोषित लॉकडाउन जैसी स्थिति थी। यहां सभी व्यापारिक संगठनों ने अपने बाजार बुधवार तक बंद करने की घोषणा कर दी है। साथ ही यह ऐलान भी कर दिया है कि इसके बाद भी स्थिति में सुधार नहीं हुआ तो इसे बढ़ाकर 31 मार्च तक कर देंगे। जिले के समस्त शासकीय, अर्द्धशासकीय कार्यालय बंद कर दिए हैं। अत्यावश्यक सेवा वाले विभाग जैसे राजस्व, स्वास्थ्य, पुलिस, विद्युत, दूरसंचार, नगर पालिका, पंचायत आदि इससे मुक्त रखे गए हैं। मेडिकल दुकान, खाद्य सामग्री अर्थात ग्लोसरी आयटम, फल, सब्जी और हॉस्पिटल तथा सभी बैंकों के एटीएम से कैश प्रतिपूर्ति की सेवा भी मुक्त है।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!