भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता शिवराज सिंह चैहान मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में आज रात फिर शपथ ग्रहण करेंगे। भाजपा कार्यालय में विधायक दल की बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें भाजपा के कई दिग्गज नेता व विधायक षामिल हुए।
शिवराज सिंह चैहान को भाजपा विधायक दल का नेता चुने जाने की औपचारिकता करने के लिए देर शाम यहां प्रदेश भाजपा कार्यालय में बैठक शुरू हुई, जिसमें वरिष्ठ नेता गोपाल भार्गव ने कहा कि अब चैहान राज्य की बागडौर संभालने जा रहे हैं। अब से कुछ देर बाद शिवराज सिंह चैहान राजभवन में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। उससे पहले भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय में विधायक दल की बैठक बुलाई गई थी। विधायक दल का नेता चुना गया है। जहां बीजेपी एक बार फिर प्रदेश की सत्ता में आ रही है और इसके बाद कार्यकर्ताओं का जोश उफान पर है। शिवराज सिंह चैहान चैथी बार सीएम पद की शपथ लेने जा रहे हैं और बीजेपी कार्यकर्ता इस मौके पर जोर शोर में जश्न मनाने की तैयारी में थे। लेकिन कोरोना वायरस ने इस जोश को ठंडा कर दिया है, वहीं अब प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा ने भी अपने कार्यकर्ताओं को समझाइश दी है कि वो फिलहाल प्रदेश कार्यालय में न आएं।
40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…









