पीएम मोदी द्वारा कल यानी के 22 मार्च के लिए किये गये जनता कफ्र्यू के आव्हान के मद्देनजर हर किसी ने इस अपील को स्वीकार किया है। वही पीएम मोदी की इस अपील के बाद लोगो में एक बेचैनी भी बढ़ चुकी है, जिसके चलते आज बढ़ी संख्या में लोग चोइथराम सब्जी मंडी पहुंचे, जहां लोगो के दैनिक आवश्कता से अधिक की खरीददारी की।
दरअसल, पीएम मोदी के द्वारा करोंना वायरस के फैलते संक्रमण को रोकने के उद्देश्य से आम जनता से एक दिन के लिए अपने अपने घरों में ही रहने की अपील की है, जिसे मोदी द्वारा जनता कफ्र्यू का नाम दिया गया है। वही इस कफ्र्यू को देखते हुए, जहां लोगो ने अपने घरों में जरुरी सामान का स्टॉक करना भी शुरू कर दिया, जिसके चलते आज इंदौर की थोक चोइथराम सब्जी मंडी में बढ़ी संख्या में लोग खरीददारी के लिए पहंचे, जहां उन्होंने अपनी जरुरत से कही अधिक मात्रा में सब्जियों की खरीददारी की। वही जब अचानक बढ़ी भीड़ को लेकर मंडी के अधिकारीयों, व्यापारियों और आमजन से बात की तो सभी कोरोना के चलते लगने वाले कफ्र्यू को इस भीड़ और खरीददारी की वजह बताया। वही मंडी में भीड़ का आलम यह रहा कि पूरे मंडी परिसर में पैर रखने की जगह तक नहीं रही। वही किसानों में भी फैली लम्बे समय के लिए मंडी बंद रहने की अफवाह के कारण बढ़ी संख्या में किसान भी अपनी सब्जियां लेकर मंदिर पहुंच गए, जिससे मंडी में सब्जियों की अत्यधिक आवक होने उसके दामों में भी गिरावट आई है।
40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…









