मध्यप्रदेश में जारी सियासी घमासान के बीच कांग्रेस नेता शोभा ओझा की नियुक्ति मध्य प्रदेश महिला आयोग के अध्यक्ष के रूप में कर दी गई है। कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता के तौर पर काम करने वाली शोभा ओझा प्रदेश में चल रहे राजनीतिक संकट के बीच कई बार मीडिया के सामने आकर कमलनाथ सरकार का बचाव कर चुकी हैं।
मंगलवार को शोभा ओझा ने मध्य प्रदेश महिला आयोग पहुंचकर अपना पदभार ग्रहण कर लिया। इस मौके पर मध्य प्रदेश सरकार की महिला एवं बाल विकास मंत्री विजय लक्ष्मी साधो भी खास तौर पर मौजूद रही। पदभार ग्रहण करने के बाद मीडियाकर्मियों से चर्चा करते हुए शोभा ओझा ने कहा कि उनको यह दायित्व मिला है जिसके लिए मुख्यमंत्री कमलनाथ और मंत्री साधो का आभार व्यक्त करती हूं। शोभा ने कहा कि महिला अत्याचार 15 साल की सरकार में रहा है, मगर महिला को ताकत देना और संवेदनशील करके काम करना मेरा उद्देश्य रहेगा ओर आने वाले समय महिला अत्यचार में कमी आएंगीं। ओझा ने कहा कि महिला सशक्त करने के लिए कार्यक्रम लाए जाएगे ओर महिला शसक्त करना मेरे लिए चुनौती है।
40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…









