तीन सत्रों में पूरा हुआ नेशनल ब्लॉगर्स समिट 2020 का पहला दिन

इंदौर प्रेस क्लब ‘डॉ. भीमराव अम्बेडकर के आर्थिक विचार’ पर नेशनल ब्लॉगर्स समिट 2020 का आयोजन तीन सत्रों में पूरा हुआ। समिट के दूसरे सत्र में भी सभी ब्लाॅगर्स ने डाॅक्टर भीमराव अंबेडकर के व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। समिट की षुरूआत सुबह 11 बजे से हुई थी जो षाम तक चली।
समिट में केशव पटेल ने न्यू मीडिया, ह्यूमन राइट्स और टेररिज्म पर बात करते हुए कहा कि वर्तमान में टेररिज्म का स्वरूप बदलता और फैलता जा रहा है। टेक्नोलॉजी ने हमारी जिंदगी को आसान करने में अधिक दखलअंदाजी की है। एक औसत आदमी 5 घंटे 40 मिनट हर दिन और 2 हजार किमी जितना अंगूठा चलता है। टेरेरिज्म के कई चेहरे हैं। पूरी दुनिया में टेरेरिज्म फैल गया है। दुनिया मेे युवाओं की आबादी सर्वाधिक है। पिछला इलेक्शन सोशल मीडिया से ही जीता गया। टेरेरिज्म से जुड़े संगठन हमारे डाटा के आधार पर ही रिक्रूटमेंट कर रहे हैं। इंटेलीजेंस एजेंसिया हम पर नजर रखे हुए है कि हम क्या कर रहे हैं। फर्जी नाम वाले अकाउंट फीमेल के नहीं होते। गूगल आप की सारी बातचीत सेव कर रहा है वो आप की मां से भी अधिक जानता है आप को। परिवार से जुड़ी पर्सनल चीजें नहीं डालें। पर्सनल चीजें डालेंगे तो आप लोगों की नजर में उतने अधिक आएंगे।
समिट में विश्व दीपक दीक्षित ने कहा कि आप के ब्लॉग में कुछ चीजें तो होना ही चाहिए। ब्लाॅगिंग कम्यूनिटी चार में बंटी है। सोशल, पाॅलिटिकल, इकॉनामिक, लेजर एंड इंटरटेनमेंट। इन चार में से लेजर में कुछ नहीं मिलेगा, लेकिन बाकी तीन कम्युनिटी में आप को गहरा ज्ञान जरूरी है। आप का कंटेंट सही होगा तो ही आप का ब्लॉग अन्य को आकर्षित करेगा, कॉपी-पेस्ट नहीं चलेगा। आप के ब्लॉग का यूएसपी क्या है? अपने फालोअर्स का डॉटा बेस रखें। सोशल कॉज-अवेयरनेस से भी जुड़े रहिए तो कंपनियां आप से जुड़ना चाहेंगी। भविष्य में पोलिटिकल ब्लॉगर के लिए बहुत स्कोप है। इकॉनाॅमिक ब्लॉगर को कंपनियों-इकॉनामी की जानकारी होना ही चाहिए। डेटा बैंक भी होना चाहिए। आज सोशल मीडिया स्ट्रांग हो गया है। इसमें जो बड़ी समस्या है वो फेक इंफरमेशन की है। सही जानकारी लाना-देना ही सोशल मीडिया की बड़ी ताकत होगी। सोशल मीडिया पर बहुत बड़े नाम अभी भी इस मीडिया से गायब हैं। सोशल मीडिया पर गंभीर लेखन नहीं हो रहा है। सोशल मीडिया का इस्तेमाल करने वाले 70 फीसदी से अधिक लोग फेसबुक पर हैं।
समिट में हिमिका गांगुली ने कहा कि कंटेंट मार्केटिंग ब्रांड को स्थापित करने का खास माध्यम है। पत्रकार वर्षा मिर्जा ने समिट में कहा कि राजस्थान में जेंडर डिस्क्रिप्शन महसूस किया जो मप्र में नहीं देखने को मिला। राजस्थान में मुझे जातिवाद भी पता चला। ‘लिख डाला’ ब्लॉग लिखती हूं। शाहीन बाग की महिलाओं को मदर इंडिया लिख डाला तो तूफान आ गया। मुझे मन करता है कि वर्षा भम्मानी हो जाऊं, मिर्जा हटा दूं। मेरा मोदी से विरोध नहीं है लेकिन पीएम को संवेदनशील क्यों नहीं होना चाहिए। सोशल मीडिया पर मन की बात कहने में डर लगता है। समिट में रवि शेखर ने कहा कि मुझे कुछ सीखना होता है तो यू ट्यूब पर फेसबुक पर जाकर सीखता हूं। अगर हम लोग सिर्फ इस छोटी सी मानसिकता से ब्लॉगिंग करे तो अच्छा ही सामने आएगा। नेट की दुनिया में कला सीखने के लिए इस दुनिया में आया। कलाकारों, चित्रकारों से दोस्ती की, दोस्तों से यू ट्यूब से ही सब कुछ सीखा। ज्यादा सोचेंगे, काम में ज्यादा काम लग रहा है तो वो काम उतना ही बेहतर होगा, लेकिन सोशल मीडिया पर सोचने से पहले पोस्ट करने की जल्दबाजी रहती है। वहीं पत्रकार पूजा जोशी ने कहा कि मैं अपने लिए हूं। उन्होंने कहा कि रिपोर्टिंग से जनर्लिज्म से दूर होकर फिल्म लाइन में आई हूं। उन्होंने कहा कि मेने 10 साल पत्रकारिता की है और चार सालों से माॅडलिंग कर रही हूं। पूजा जोषी को आयोजन में बुलाने को लेकर उन्होंने प्रकाष हिंदुस्तानी को धन्यवाद दिया है। समिट में दीपक राय ने कहा कि जियो लांच होने के बाद तो सोशल मीडिया में क्रांति सी हो गई। पत्रकारिता स्मार्ट फोन पर सिमट गई है। मंगलवार को समापन सत्र में प्रियंका कौशल, सुनीता शानू, संजीव परसाई, तेजश्री पुरंदरे, विशाल यादव का वक्तव्य होगा।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!